{"_id":"58710edb4f1c1b076515a969","slug":"sp-mla-s-scorpio-took-the-black-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक की स्कॉर्पियो से उतारी काली फिल्म, किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक की स्कॉर्पियो से उतारी काली फिल्म, किया चालान
टीम डिजिटल, वाराणसी
Updated Sat, 07 Jan 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
सपा विधायक की कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद काली फिल्म, हूटर और अनधिकृत रूप से बत्तियां लगाकर चलने वाले वाहनों, राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर, होर्डिंग और वॉल राइटिंग के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
शनिवार को विजया तिराहे के पास चंदौली के सैय्यदराजा के सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू की स्कॉर्पियो से काली फिल्म उतरवाकर चालान किया गया। कार्रवाई के दौरान विधायक स्कॉर्पियो में नहीं थे।
सीओ भेलूपुर राजेश कुमार श्रीवास्तव और एसीएम प्रथम नागेंद्रनाथ यादव ने विजया तिराहे से लंका होते हुए नरिया तक अभियान चलाया। नरिया तिराहे पर नौगढ़ के फारेस्ट रेंजर विजयनाथ श्रीवास्तव की कार से नीली बत्ती उतरवा कर चालान किया गया।
विज्ञापन
लंका क्षेत्र में ही मऊ में तैनात एआरटीओ के परिवार की बोलेरो पर लगा हूटर उतरवाकर चालान किया गया। इसी तरह की कार्रवाई जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जारी रही।
आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए पुलिस के स्तर से क्या कार्रवाई की जा रही है। इसकी रोजाना की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जा रही है। महकमे के चुनाव सेल के अनुसार अब तक जिला प्रशासन की ओर से ही कार्रवाई का ब्योरा चुनाव आयोग को भेजा जाता था मगर इस बार से नई व्यवस्था की गई है।
इस बार पुलिस को भी विवरण भेजना है। आयोग को रोजाना भेजी जाने वाली रिपोर्ट में राजनीतिक दलोें के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग व वॉल राइटिंग, अवैध शराब, वांछित और वारंटियों, अवैध असलहे के खिलाफ हुई कार्रवाई का उल्लेख करना है। इसके साथ शांति और कानून व्यवस्था के मद्देनजर पाबंद किए गए लोगों, गुंडा एक्ट व गैंगेस्टर के तहत हुई कार्रवाई, बरामद रुपये आदि का ब्योरा भी देना है।