{"_id":"5c4dc288bdec22499d271788","slug":"sp-leader-and-his-sons-went-to-jail-due-to-misbehave-with-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः चंदौली में सपा नेता और उसके बेटों को पुलिस से बदसलूकी पड़ी भारी, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः चंदौली में सपा नेता और उसके बेटों को पुलिस से बदसलूकी पड़ी भारी, भेजे गए जेल
Mon, 28 Jan 2019 10:58 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में राजनीति का रौब दिखाना सपा नेता को भारी पड़ गया। जिसमें पुलिस चौकी पर हंगामा और चौकी इंचार्ज से बदसलूकी करने के आरोप में शनिवार को पुलिस ने सपा नेता और उनके तीन बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य और सपा नेता जयप्रकाश यादव के तीन बेटे अनुराग यादव, शिवेंद्र यादव और अमरेंद्र यादव अपनी कार से शनिवार को दोपहर में कहीं जा रहे थे। पड़ाव चौराहे पर एक ऑटो से उनकी कार पर टक्कर लग गई। इससे नाराज सपा नेता के बेटों ने ऑटो चालक की पिटाई कर दी और ऑटो की चाबी भी छीन ली।
दूसरे ऑटो चालकों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके वाहनों की भी चाबियां निकाल लीं। इस पर पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने पहुंचे लेकिन आरोपियों ने उनकी नहीं सुनीं। तब पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना जलीलपुर चौकी इंचार्ज माधव सिंह को दी। कुछ देर बाद चौकी इंचार्ज वहां पहुंचे और वाहनों की चाबियां वापस कराकर आरोपियों को चौकी ले गए।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी होने पर समर्थकों के साथ सपा नेता जयप्रकाश चौकी पहुंच गए और बेटों को छोड़ने के लिए दबाव बनाने लगे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने चौकी इंचार्ज से बदसलूकी भी की। चौकी इंचार्ज ने इसकी जानकारी कोतवाल शिवानंद को दी। कुछ देर में पुलिस बल के साथ कोतवाल वहां पहुंच गए।
इसके बाद सपा नेता और उनके बेटों को गिरफ्तार कर पुलिस कोतवाली ले गई। इसकी सूचना मिलने पर क्षेत्र के कई सपा नेता कोतवाली पहुंच गए लेकिन उनकी दाल नहीं गली। इसके बाद सपा कार्यकर्ता पड़ाव चौराहे पर जाम लगाने की कोशिश करने लगे।
इसकी भनक लगते ही कोतवाल वहां पहुंच गए और विभाग के अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए और फोर्स की मांग की। इस पर सीओ ने कई थानों की पुलिस वहां भेज दी। कुछ ही देर में चौराहा छावनी में तब्दील हो गया। भारी पुलिस बल देख सपा कार्यकर्ता वहां से खिसक गए। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि सपा नेता और उनके बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।