आजमगढ़: कलेक्ट्रेट क्षेत्र में बिना मास्क टहलने पर एसपी ने पांच सौ रुपये जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम जनता से इतर नहीं है पुलिस, यदि पुलिस गलती करती है तो उसे भी आम जनता की तरह ही सजा और जुर्माना भरना होगा। आजमगढ़ के एसपी राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मैने भी एक गलती की और बिना मास्क के अपने वाहन से बाहर निकल आया। इसकी फोटो अमर उजाला समाचार पत्र में प्रकाशित हुई थी। इसके एवज में मैंने भी अपना चालान कटवाया और पांच सौ रुपये जुर्माना भी भरा, जिसकी रसीद में भी मेरे पास है।
दो दिनों पूर्व एसडीएम सदर व एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर के कलेक्ट्रेट क्षेत्र में बिना मास्क के घूम रहे लोगों का चालान काटा जा रहा था। इस दौरान एसपी सुधीर कुमार सिंह भी पहुंच गए। वे बिना मास्क के ही अपने गाड़ी से उतर गए। साथ ही चालान के संबंध में मातहतों को निर्देशित करने लगे।
बिना मास्क के एसपी सुधीर सिंह की फोटो अमर उजाला के शनिवार के अंक में प्रकाशित हुई थी। रविवार को एसपी ने कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि कि पुलिस आम जनता से इतर नहीं है। यदि पुलिस भी कोई गलती करती है तो उसे भी वहीं सजा व जुर्माना वहन करना होगा जो आम जनता के लिए निर्धारित है।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट क्षेत्र में बिना मास्क वालों का चालान कट रहा था। मैं भी वहा अपने वाहन से पहुंचा और गलती से बिना मास्क के ही बाहर निकल गया। गलती का एहसास होने पर मैने भी अपना चालान कटवाया और पांच सौ रुपये जुर्माना भरा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में फैले कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने सार्वजनिक स्थल पर मास्क का प्रयोग करने की अनिवार्यता सुनिश्चित किया है। ताकि इस वैश्विक महामारी पर जल्द से जल्द नियंत्रण पाया जा सके।
ऐसे में मै आम जनता से अपील करता हूं कि वे शासन-प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जारी गाइड लाइनों का पूरी तरह से पालन करें।