फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP demanded from the Election Commission to remove the regional secretary of the Board of Secondary Education varanasi

वाराणसी: माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव को हटाने की मांग, सपा ने लगाया भाजपा के पक्ष में वोट के लिए दबाव बनाने का आरोप

Sun, 27 Feb 2022 09:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Feb 2022 09:22 PM IST
सार

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उन्नाव में प्रधानमंत्री द्वारा नई घोषणा व धन आवंटित करने पर भी रोक लगाने की चुनाव आयोग से मांग की है। 

विज्ञापन
SP demanded from the Election Commission to remove the regional secretary of the Board of Secondary Education varanasi
चुनाव आयोग - फोटो : social media

विस्तार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव सतीश सिंह को हटाने की मांग चुनाव आयोग से की है। पटेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजी गई शिकायत में क्षेत्रीय सचिव पर भाजपा कार्यकर्ता के रुप में काम करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र में बताया है कि क्षेत्रीय सचिव पिछले 20 वर्षों से वाराणसी जनपद में बने हुए हैं, इस कारण जनपद स्तर पर शिक्षकों को बुलाकर भाजपा के पक्ष में वोट करने का दबाव बना रहे हैं। सपा की मांग है कि शिकायत का संज्ञान लेकर तत्काल प्रभाव से इनको वाराणसी से स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने उन्नाव में प्रधानमंत्री द्वारा नई घोषणा व धन आवंटित करने पर भी रोक लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन


पढ़ेंः पीएम मोदी ने इशारों में साधा निशाना, बोले- काशी में जब मेरी मौत की कामना की गई तो मुझे बहुत आनंद आया

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्खास्त डाक कर्मी का शांति भंग की आशंका में किया चालान  

वाराणसी में फुलवरिया के वरुणापुरी कॉलोनी में मतदाता पहचान पत्र वितरण के दौरान हंगामा और पैसे मांगने के आरोप में पकड़े गए बर्खास्त डाक कर्मी अरुण कुमार का पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चालान किया। वहीं अरुण ने पुलिस को यह नहीं बताया कि उसके पास मतदाता पहचान पत्र कार्ड कहां से आया। 

शनिवार को एफएसटी टीम विधान सभा शिवपुर को टोल फ्री नंबर 1950 के जरिए सूचना मिली की कैंट थाना अंतर्गत फुलवरिया क्षेत्र में मतदाता पहचान पत्र देने के नाम पर पैसा वसूला जा रहा है। इसके बाद एफएसटी प्रभारी मजिस्ट्रेट मनीष राय ने मामले की छानबीन की।

शिकायतकर्ता वरुणापुरी कालोनी निवासी नीरज जायसवाल ने बताया कि पत्नी खुशबू का निर्वाचन कार्ड देने के लिए पोस्ट ऑफिस का एक व्यक्ति आया और 50 रुपये मांग कर रहा था। वहीं फुलवरिया चौकी प्रभारी ने आरोपी अरुण कुमार से पूछताछ कि तो उसने बताया कि बकाया रुपये लेने आया था।

वहीं उसके पास से मिले मतदाता पहचान पत्र के बारे में वह कुछ नहीं बता सका। डाक विभाग से संपर्क किया गया तो पता चला कि लहरतारा में बीपीएम पद से 2021 में अरुण कुमार को गबन के मामले में बर्खास्त किया जा चुका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed