फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP assembly election 2022 PM Modi varanasi visit said I was happy when wished for my death in Kashi

पीएम मोदी बोले: काशी में मेरी मौत की कामना की गई, यह जिंदा शहर बनारस है और यहां मृत्यु पाना भी मेरे लिए सौभाग्य होगा

Sun, 27 Feb 2022 05:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Feb 2022 05:52 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। देर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रधानमंत्री यहां से दिल्ली रवाना हो गए।

विज्ञापन
UP assembly election 2022 PM Modi varanasi visit said I was happy when wished for my death in Kashi
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी में जिले के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद कर उन्हें जीत का मंत्र दिया। काशी से अपने लगाव का जिक्र करते हुए विपक्ष पर तीखे प्रहार भी किए। बिना नाम लिए प्रधानमंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

विज्ञापन


कहा कि काशी विश्वनाथ धाम के भव्य स्वरूप के लोकार्पण के दौरान विपक्ष के कुछ लोग निचले स्तर तक उतर आए थे। उनकी ओर से काशी में मेरी मृत्यु की कामना की गई। यह जिंदा शहर बनारस है और यहां मृत्यु पाना भी सौभाग्य की बात होगी। घोर परिवारवादी इसे नहीं समझ सकते।
विज्ञापन


कहा कि घोर परिवारवादी लोग प्रदेश के विकास कार्य को देखकर हतोत्साहित हो गए हैं। देर शाम प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर यहां से दिल्ली रवाना हो गए। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित बूथ विजय सम्मेलन में पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री गोल्फ कार्ट के जरिए कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनका अभिवादन स्वीकार किया। मंच से उन्होंने कहा, पार्टी को निजी प्रापर्टी मानने वाले कभी भाजपा कार्यकर्ताओं का मुकाबला नहीं कर सकते। हम चुनाव के साथ जनता का दिल भी जीतते हैं। विरोधियों पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने मतदाताओं से चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा।

उन्होंने कहा कि पहले काशी के घाटों पर और मंदिरों में विस्फोट होते थे। सरकार के संरक्षण में आतंकियों पर मुकदमे वापस लिए जा रहे थे। लेकिन, बाबा काल भैरव के आगे आतंकवाद, माफिया की एक न चली। बाबा के त्रिशूल के आगे ये टिक न सके।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं चुनाव में हर व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाऊंगा, इसलिए आप सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी का प्रणाम पहुंचाएं। प्रधानमंत्री ने वाराणसी में जिले के बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करने के साथ ही सातवें चरण के लिए चुनाव-प्रचार अभियान की भी शुरुआत की।

अंतिम सांस तक न काशी छूटेगी न काशी के लोग

पीएम मोदी ने कहा कि मृत्यु की कामना पर भी मुझे आनंद आया। काशी में मेरी मृत्यु की कामना करने वाले विरोधी भी यह देख रहे हैं कि यहां के लोगों का मुझ पर कितना स्नेह है। अंतिम सांस तक न मेरी काशी मुझे छोड़ेगी और न काशी के लोग।

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी जब काशी विश्वनाथ धाम के भव्य स्वरूप का लोकार्पण करने आए थे तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि अंतिम समय के लिए काशी अच्छी जगह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed