फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP Congress plans agitation against license fee hike

Varanasi News: लाइसेंस शुल्क बढ़ाने का विरोध, सपा कांग्रेस ने बनाई आंदोलन की रणनीति

Sat, 20 Sep 2025 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
SP Congress plans agitation against license fee hike
वाराणसी। लाइसेंस शुल्क में दोगुने से अधिक की बढ़ोतरी को लेकर सपा और कांग्रेस ने आंदोलन की रणनीति बनाई है। नवरात्र बाद जिम्मेदारों को घेरने की तैयारी है। जरूरत पड़ने पर सड़क से लेकर सदन तक इसका विरोध होना तय है।
विज्ञापन

सदन में सपा और कांग्रेस के पार्षदों ने लाइसेंस शुल्क बढ़ाने का विरोध जताया था। बावजूद इसके नगर निगम की ओर से लागू कर दिया गया। कुछ लोगों ने जमा किया है जबकि कुछ लोग अब भी जमा करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

सपा पार्षद दल के नेता हारून अंसारी ने कहा सदन में विरोध जताया जा चुका है। इसे लेकर जल्द दी आंदोलन किया जाएगा। पार्टी की बैठक में चर्चा हो चुकी है। सपा के पूर्व पार्षद शंकर विशनानी ने कहा कि इस मसले को पार्टी फोरम पर रखा गया है। जल्द ही इसे लेकर नगर निगम को घेरा जाएगा। इसके लिए जिम्मेदारों से जवाब मांगा जाएगा। आम जनता का भयादोहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि नगर निगम आम जनता की सहूलियत को दरकिनार कर चुकी है। मनमाने ढंग से लाइेंसस शुल्क बढ़ाकर वसूल रही है। इसका विरोध किया जाएगा। सड़क से लेकर सदन तक इसे लेकर घेरा जाएगा। शराब के लाइसेंस शुल्क को नहीं बढ़ाया और अस्पताल कोचिंग वालों का शुल्क दोगुना कर दिया है। यह जायज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed