फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP-BSP cheated Dalits

सपा-बसपा ने दलितों को ठगा

Sun, 03 Apr 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी Updated Sun, 03 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
SP-BSP cheated Dalits
न्याय शिविर में बोलते लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान।
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि एनडीए के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दलितों को बरगलाने का काम किया गया है। चाहे सपा हो या फिर बसपा। बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को सारनाथ के शाक्य मूलम फाउंडेशन में तीन दिवसीय सामाजिक न्याय शिविर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं। विचार का संबंध खून के संबंध से अधिक गहरा होता। हमारी लड़ाई विचारधारा से है। भारत की गुलामी का कारण जाति व्यवस्था रहा है। देश की मजबूती और अखंडता के लिए इसे समाप्त करने की आवश्यकता है। सपा, बसपा, कांग्रेस की चुटकी लेते हुए केंद्र की मोदी सरकार को न्यायप्रिय बताया। मोदी सरकार में विकास की राह चली है।
विज्ञापन


धीरे-धीरे भ्रष्टाचार खत्म हो रहा है। भगवान बुद्ध की तपस्थली सारनाथ रही है। यहीं से विश्व में शांति का संदेश दिया गया। हमें युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए। उनके पदचिह्नों पर चलने की जरूरत है। खनिज निकलने वाली जमीन पर भूमि मालिक का भी शेयर होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने बाबा साहेब की फोटो पर माल्यार्पण कर दीप जलाए। कार्यक्रम में पार्टी के सांसद चिराग पासवान, अब्दुल खालिक, प्रो. कौशल किशोर मिश्र, जेएनयू के दिलीप मंडल, डा. रामप्रवेश पाठक, डा. अमरनाथ पासवान ने प्रो शिव बहादुर सिंह ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed