फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP-BSP and aunt-nephew troubled state of the game: Amit Shah

सपा-बसपा और बुआ-भतीजे के खेल से प्रदेश परेशान : अमित शाह

Sun, 26 Feb 2017 04:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, अाजमगढ़
टीम डिजिटल, अमर उजाला, अाजमगढ़ Updated Sun, 26 Feb 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
SP-BSP and aunt-nephew troubled state of the game: Amit Shah
amit shah - फोटो : अमर उजाला

मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में पार्टी का खाता खुलवाने के लिए धुंआधार रैलियां कर रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज फिर सपा और बसपा को निशाने पर लिया। अमित शाह ने कहा कि एक साल से घूम कर यहां आया हूं।

विज्ञापन


कहा क‌ि भाजपा की सुनामी चल रही है। 15 साल से सपा, बसपा और बुआ भतीजे के खेल से प्रदेश परेशान है। सपा कांग्रेस का गठबंधन भ्रष्टाचार में डूबे परिवारों का गठबंधन है।

विज्ञापन

कहा कि राहुल बाबा पंचर साइकल को धक्का लगा रहे हैं। अखिलेश कह रहे हैं कि मैं सुधर गया हूं। सपा में आजम हैं और बसपा में मुख्तार हैं। दावा किया कि भाजपा में गुंडों के लिए कोई जगह नहीं है। मोदी ने सीएम को हर साल एक लाख करोड़ रूपये दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चाचा भतीजे और सपा के गुंडे खा गए। शाह ने कहा कि राहुल बाबा के परिवार ने 60 साल शासन किया लेकिन क्या विकास कार्य किया। मोदी ने दो करोड़ से अधिक माताओं के घर में गैस का चूल्हा पहुचाया है । कहा कि मोदी ने 93 योजनाएं भेजी लेकिन लोगों को लाभ नहीं मिला।

 

यूपी का ट्रांसफार्मर जल गया है। भाजपा की सरकार बनाओ 5 साल में नम्बर वन का राज्य बना देंगे। देश की जनता को मालूम है कि मन की बात से दलित, गरीब, किसान की बात निकली है।

 

राहुल बाबा केआंख पर इटैलियन चश्मा लगा है। कांग्रेस के शासन ने पाकिस्तान गोलीबारी की शुरुआत और खत्म होती थी। भाजपा शासन में पाकिस्तान गोली चलाता है तो भारत गोला चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed