फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP and BSP leader protest against BJP MLA sadhna singh

मायावती पर विवादित बयान देकर मुश्किल में फंसी भाजपा विधायक, थाने में पड़ी तहरीर

Mon, 21 Jan 2019 10:04 AM IST
utpal utpal varanasi
varanasi Published by: utpal utpal Updated Mon, 21 Jan 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
SP and BSP leader protest against BJP MLA sadhna singh
धरने पर बैठे सपाई - फोटो : amar ujala
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की भाजपा विधायक साधना सिंह द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती पर दिए गए अमर्यादित बयान से सपा और बसपा कार्यकर्ताओं में उबाल है। रविवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन के बाद शाम को बसपा के जोनल इंचार्ज राम चंद्र गौतम ने बबुरी थाने में पहुंचकर विधायक के खिलाफ एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस के मुकदमा दर्ज न करने पर सपा और बसपा नेताओं की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। पुलिस का कहना था कि सीडी की फोरेसिंक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

बता दें शनिवार को बबुरी के परनपुर गांव में भाजपा की ओर से आयोजित किसान महाकुंभ में अपने भाषण के दौरान बसपा सुप्रीमो को किन्नर से बदतर करार दिया।

विधायक यहीं नहीं रूकी उन्होंने कहा कि चीरहरण होने के बाद भी सत्ता के लिए अपमान को पी गई और वह नारी जात के लिए कलंक बताया था। इसके बाद सपा और बसपा के कार्यकर्ता और नेता उग्र हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद पूर्व सांसद रामकिशुन, सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह याद, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू और बसपा के वाराणसी और आजमगढ़ मंडल के मुख्य जोनल इंचार्ज रामचंद्र गौतम के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता बबुरी थाने पहुंच गए। 

बसपा के रामचंद्र गौतम की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि विशाल जनसमूह में बसपा सुप्रीमो को अमर्यादित शब्दों का भरपूर प्रयोग किया गया है। यहां तक कह डाला कि  बसपा सुप्रीमो न तो महिला लगती हैं न पुरुष है। इसके साथ ही अन्य अशोभनीय तथ्यों का उल्लेख किया, जिनका उल्लेख करना इस एफआईआर में करना मेरे लिए संभव नहीं है, क्योंकि उनके द्वारा बोले गए शब्द अशोभनीय हैं।

इस कारण उनके बयान की सीडी दे रहा हूं। मुख्य जोनल अधिकारी ने एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस दौरान मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने पर हंगामा भी हुआ। बाद में पुलिस के काफी समझाने और दो दिन की मोहलत मांगने के बाद वहां से सपा और बसपा के कार्यकर्ता लौटे।

 सीओ चकिया कुंवर प्रभात सिंह ने कहा कि बसपा के वाराणसी और आजमगढ़ मंडल के मुख्य जोनल इंचार्ज रामचंद्र गौतम ने भाजपा विधायक साधना सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। इसके साथ ही एक सीडी भी मुहैया कराई गई है। सीडी की फोरेंसिंक और पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।  सीओ चकिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed