फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   South African gold worth Rs 3.54 crore recovered from Rajdhani Express, two arrested

Varanasi News: राजधानी एक्सप्रेस से दक्षिण अफ्रीका का 3.54 करोड़ का सोना मिला, दो गिरफ्तार

Sat, 14 Mar 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
South African gold worth Rs 3.54 crore recovered from Rajdhani Express, two arrested
2 किलो 215 ग्राम सोने की 19 बिस्किट लेकर नई दिल्ली जा रहे थे आरोपी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से बृहस्पतिवार रात 1.34 बजे जीआरपी-आरपीएफ ने 2 किलो 215 ग्राम सोना बरामद किया। कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 5 पर ट्रेन के बी-8 कोच से दो आरोपियों बालासो और तेजस बाला साहेेब पवार को गिरफ्तार किया गया। महाराष्ट्र निवासी आरोपियों से रेलवे सुरक्षा एजेंसियों, आयकर, कस्टम की टीम ने पूछताछ की है। दक्षिण अफ्रीका से सोने की तस्करी कर बांग्लादेश के जरिये पश्चिम बंगाल के रास्ते नई दिल्ली भेजा जा रहा था। सोने की कीमत 3.54 करोड़ रुपये आंकी गई है।
जीआरपी आईजी एन कोलांची ने शुक्रवार दोपहर बताया कि दोनों आरोपियों में महाराष्ट्र पुणे के श्रीकृष्णा टाकिज लक्ष्मी रोड निवासी तेजस बाला साहेब पवार और महाराष्ट्र सतारा कारवाड़ी वानखेड़े चाल निवासी बालासो जाधव है। रात 1.34 बजे ट्रेन संख्या 20503 राजधानी एक्सप्रेस पहुंची तो जीआरपी और आरपीएफ, सीआईबी की संयुक्त टीम ने कोच बी-8 से दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पैंट की जेब में सिलाई कर छिपाई गई 10 और 9 सोने की बिस्किट बरामद हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 2.215 ग्राम सोने की बिस्किट मालिक श्याम बाबू ने कूंच बिहार में दिया था, जिसे लेकर नई दिल्ली जा रहे थे। जीआरपी आईजी ने बताया कि सोना 24 कैरेट का है। जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर और आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप यादव ने बताया कि सोना को राजस्व सूचना निदेशालय क्षेत्रीय इकाई सिगरा के एसआईओ अशोक कुमार यादव, आईओ स्वदेश सिंह, अंशुमान जायसवाल को सौंपा गया।
विज्ञापन

एक आरोपी 35 बार तस्करी में जा चुका है जेल
जीआरपी आईजी ने बताया कि आरोपी बालासो जाधव तस्करी में 35 बार जेल जा चुका है। दोनों कोरियर हैं। तस्करी गिरोह का असली मास्टरमाइंड कोई दूसरा है। इन आरोपियों को मोबाइल फोन देकर भेजा गया कि नई दिल्ली पहुंचे से पहले ही इस मोबाइल पर कॉल आएगी और फिर मोबाइल के साथ ही सोने की बिस्किट की डिलीवरी कर देनी है। आरोपी ने जीआरपी को बताया कि तीन महीने में 40 बार तस्करी कर चुका है। इनका नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैला हुआ है। जीआरपी आईजी ने जोर दिया कि इनके नेटवर्क पर प्रहार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article