{"_id":"68b68014645df8150603c166","slug":"south-africa-will-buy-3100-horsepower-rail-engine-from-bareca-in-varanasi-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: दक्षिण अफ्रीका बरेका से खरीदेगा 3100 हॉर्स पावर का रेल इंजन, विशेषज्ञों ने सुविधाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: दक्षिण अफ्रीका बरेका से खरीदेगा 3100 हॉर्स पावर का रेल इंजन, विशेषज्ञों ने सुविधाओं का लिया जायजा
Tue, 02 Sep 2025 10:56 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 02 Sep 2025 10:56 AM IST
सार
Varanasi News: दक्षिण अफ्रीका के रेलवे के पांच विशेषज्ञों का प्रतिनिधिमंडल बरेका में रेल इंजन के निर्माण की सुविधाओं एवं क्षमताओं का जायजा लिया। लोकोमोटिव की तकनीकी जानकारी ली और बरेका की उत्पादन एवं डिजाइन क्षमताओं को देखा।
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने सुविधाओं और क्षमताओं का लिया जायजा
- फोटो : बरेका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका बरेका से 3100 हॉर्स पावर का इंजन खरीद सकता है। इस 3100 हॉर्स पावर के ब्रॉड गेज के इंजन को केप गेज में बदला जाएगा। इसके बाद इंजन को दक्षिण अफ्रीका निर्यात किया जा सकता है। इसकी जानकारी के लिए दक्षिण अफ्रीका के रेलवे के पांच विशेषज्ञों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बरेका पहुंचा।
विज्ञापन
मेसर्स सिको अफ्रीका एनर्जी एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवप्रगसेन नायडू के नेतृत्व में बरेका में रेल इंजन के निर्माण की सुविधाओं एवं क्षमताओं का जायजा लिया। लोकोमोटिव की तकनीकी जानकारी ली और बरेका की उत्पादन एवं डिजाइन क्षमताओं को देखा।
विज्ञापन
लाइट मशीन शॉप, सब असेंली शॉप, इंजन इरेक्शन शॉप, इंजन टेस्ट शॉप, लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप, लोको टेस्ट शॉप, न्यू ब्लॉक शॉप आदि की कार्यप्रणाली से अवगत हुए। कारखाना भ्रमण के बाद पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रतिनिधि मंडल के समक्ष बरेका की उत्पादन प्रक्रियाओं, निर्माण सुविधाओं और वर्तमान परियोजनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल बरेका में उपलब्ध डिजाइन क्षमताओं और निर्माण सुविधाओं से काफी प्रभावित दिखा। प्रतिनिधि मंडल में नायडू के अलावा मेसेला मैरी न्हालापो, इवान प्रिन्स्लू, मुनीश गुप्ता व वॉन जोहान क्रिस्टियान इक शामिल थे। इनका मुख्य यांत्रिक इंजीनियर-उत्पादन एवं विपणन सुनील कुमार ने स्वागत किया।