फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Soon all the water-household bin mansion

आलीशान मकान-गृहस्थी बिन पानी सब सून

Mon, 29 Aug 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 29 Aug 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Soon all the water-household bin mansion
खाद्य सामग्री तो उपलब्ध मगर साफ पानी मुहैया न होने से लोग बेहाल।
गंगा का जलस्तर तो कम होना शुरू हो गया लेकिन बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों की दुश्वारियां कम होती नहीं दिख रही हैं। सामनेघाट क्षेत्र की कॉलोनियों में बाढ़ के पानी में फंसे हजारों लोग साफ पानी के लिए तरस गए हैं। मकान आलीशान लेकिन बाढ़ ने हालात ऐसे कर दिए हैं कि न पीने को पानी मयस्सर न नहाने को। राहत सामग्री बांटने जा रहे लोगों से पेयजल मुहैया कराने के लिए आरजू-मिन्नत की जा रही है। पानी की बोतल लेने के लिए लोग एनडीआरएफ की बोट पर टूट पड़ रहे हैं। घरों के भूतल और गलियों-सड़कों पर बाढ़ का पानी जमा होने की वजह से करीब दस दिनों से इन कॉलोनियों में बिजली नहीं है। इससे पेयजल का संकट और गहरा गया है। अमर उजाला की टीम रविवार को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची तो पीड़ितों का यह दर्द सामने आया।
विज्ञापन



सामनेघाट क्षेत्र के  कृष्णा नगर, पटेल नगर, सत्यम नगर, बालाजी नगर, सत्संग नगर, जानकी नगर समेत 30 से अधिक कॉलोनियों में अब भी पानी भरा हुआ है। प्रथम तल डूबने की वजह से लोग दूसरी मंजिल और छतों पर डेरा डाले हैं। अमर उजाला टीम रविवार को एनडीआरएफ जवानों के साथ बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची। एक अन्य बोट पर अवधूत फाउंडेशन के लोग भी थे। बोट देखते ही छतों पर मौजूद लोग रस्सी के सहारे बाल्टी नीचे लटका दे रहे थे। खाद्य पदार्थ के साथ लोगों की सबसे ज्यादा मांग साफ पानी की थी। आलीशान मकान में रहने वाले लोग पेयजल के लिए जवानों से विनती कर रहे थे।
विज्ञापन



उनका कहना था कि घर में खाने की चीजें तो हैं लेकिन पानी के बिना सब बेकार है। हफ्ते भर से लोगों ने नहाया नहीं। मुख्य मार्ग के करीब रहने वाले तो पानी कम होने के बाद बाजार से पानी खरीद कर काम चला रहे हैं लेकिन पिछले इलाकों में फंसे लोग अब भी परेशान हैं। ये लोग पेयजल और खाद्य सामग्री के लिए अपने घरों की छतों, बारजों से रस्सी के सहारे बाल्टी लटकाए राहत टीमों के आने का इंतजार करते दिखे। पटेल नगर कॉलोनी में रहने वाले कमलेश और ममता ने कहा कि आलीशान मकान और सारी सुविधाएं हैं मगर पानी के बिना तो एक दिन भी काम नहीं चल सकता। बहरहाल एनडीआरएफ के  इंस्पेक्टर मनीष सोनी, सुग्रीव, एसआई पुष्पराज, मुकेश समेत जवान बाढ़ पीड़ितों के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं। प्रभावित कॉलोनियों में राहत-सहायता का उनका अभियान बिना रुके, बिना थके जारी है। डीएम विजय किरन आनंद का कहना है कि पेयजल की व्यवस्‍था के लिए राहत-बचाव में लगाई गईं प्रशासनिक टीमों के अलावा जल निगम को ख्‍ाास तौर पर हिदायत दी गई है। प्रभावित इलाकों में हालात सामान्य होने तक टैंकरों से आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed