{"_id":"6ac94d08ce64d95515092b47","slug":"sooji-halwa-and-upma-will-be-served-with-the-mid-day-meal-varanasi-news-c-20-vns1056-1575739-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मिड-डे मील के साथ मिलेगा सूजी का हलवा और उपमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मिड-डे मील के साथ मिलेगा सूजी का हलवा और उपमा
विज्ञापन
मिड-डे मील के साथ मिलेगा सूजी का हलवा और उपमा
वाराणसी। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अब मिड डे मील के साथ ही सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन भी दिया जाएगा। इसमें सूजी का हलवा और नमकीन उपमा परोसा जाएगा। जिले के करीब 1.85 लाख बच्चे इससे लाभान्वित होंगे। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि योजना के तहत बच्चों को महीने के पहले और तीसरे सप्ताह में मीठा हलवा दिया जाएगा। दूसरे, चौथे और पांचवें हफ्ते में उपमा मिलेगा। हर छात्र को कम से कम 30 ग्राम सूजी व अन्य पौष्टिक सामग्रियों से तैयार व्यंजन दिया जाएगा। डीएम, ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से इस पूरी प्रक्रिया की गुणवत्ता और वितरण का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। ब्यूरो