फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sony danced with Sarah Parish

सोनी संग नाचा सारा मुहल्ला

Mon, 11 Apr 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी Updated Mon, 11 Apr 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Sony danced with Sarah Parish
खुशियां मनाते लोग।
रात को ढाई बजे सोनी माउंट लिट्रा स्कूल की बस से घर पहुंची तो बीबी हटिया मुहल्ला जश्न मनाते हुए जाग रहा था। गलियों में प्यार भरी सीटियों के शोर और जोशीले अंदाज में बधाइयों का सिलसिला हर-हर महादेव के जयघोष के साथ चल पड़ा। वैसे तो विश्व रिकार्ड बनने की जानकारी मिलते ही सोनी के दरवाजे पर नगाड़ा बजने लगा था। तमाम लोग टेंपो रिजर्व कर माउंट लिट्रा पहुंच गए थे।  
विज्ञापन


लेकिन मां मधु चौरसिया और पिता श्याम चंद्र चौरसिया, भाई अनूप, पवन, बहन माया के घर आने पर जश्न का रंग गाढ़ा हो गया। खुशी की रात जागते हुए कट गई। सुबह आठ बजे श्याम चंद्र के आंगन में पड़ोसी ढोल-नगाड़े पर लोग थिरकने लगे। इसी दौरान सोनी की नींद भी नगाड़ों की थाप से खुल गई। वह तैयार होकर पहली मंजिल के अपने कमरे से बाहर निकली तो स्वागत करने वालों का उत्साह कई गुना बढ़ गया।
विज्ञापन


फिर क्या था मुहल्ले वालों के साथ सोनी और सोनी के साथ पूरा मुहल्ला नाचने लगा। लोगों को फिक्र थी कि पांच दिन-पांच रात लगातार नाचने के बाद सोनी थक गई होगी। चिकित्सकों ने आराम की सलाह दी होगी लेकिन उसने अपने जज्बे को कुछ घंटे बाद ही दोबारा थिरकन के जोश में उतार दिया। घर पर बधाई देने वालों का तांता देर श्‍ााम तक लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed