वाराणसी के मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए लगाई गुहार तो सोनू सूद ने कहा- लगता है बनारसी पान खिलाकर ही मानोगे
25 मार्च से देशभर में लॉकडाउन की वजह से दूसरे राज्यों में काम करने वाले मजदूर वहीं फंस गए। मुंबई में फंसे मजदूरों को अभिनेता सोन सूद को घर भेज रहे हैं। अब मुंबई के मजदूरों में घर पहुंचने की सोनू सूद ने उम्मीद की किरण जगा दी है।
कई फिल्मों में निगेटिव रोल निभाने वाले सोनू सूद असल जिंदगी में हीरो का किरदार निभाते दिख रहे हैं। मुंबई में फंसे मंजदूरों को घर पहुंचाने के लिए वह बसों की खुद व्यवस्था कर रहे हैं। ट्विटर पर लोग उनसे घर जाने की गुहार लगा रहे हैं तो वह उनको हर संभव मदद का वादा कर रहे हैं।
लगता है बनारस का पान भी खिला कर ही मानोगे । डिटेल्ज़ भेजो। https://t.co/6h9Koi7TuE
— sonu sood (@SonuSood) May 23, 2020
मुंबई में फंसे वाराणसी के 11 लोगों को घर पहुंचाने के लिए प्रतीक साहू नाम के यूजर ने ट्वीट कर अभिनेता सोनू सूद से पड़ोस में फंसे वाराणसी के 11 मजदूरों को घर पहुंचाने में मदद की गुहार लगाई। इस पर सोनू सूद ने ट्वीट कर कहा कि लगता है बनारसी पान खिलाकर ही मानोगे, डिटेल भेजो।
लॉकडाउन में विभिन्न राज्यों में श्रमिक फंसे हुए हैं। केंद्र और प्रदेश सरकारें लोगों को रोडवेज बसों और श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से निकाल रही हैं। इसके साथ ही बहुत से लोग पैदल और निजी साधनों से ही अपने घरों को लौट रहे है। अभिनेता सोनू सूद भी लोगों को उनके घर पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश और बिहार के सैकड़ों मजदूरों की मदद कर चुके हैं।