{"_id":"5f4ea35b8ebc3e533171701f","slug":"sonu-sood-city-news-vns544774696","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी के 350 नाविकों की मदद के लिए सोनू सूद ने भेजा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी के 350 नाविकों की मदद के लिए सोनू सूद ने भेजा राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अभिनेता सोनू सूद ने एक बार फिर से काशीवासयों का दिल जीत लिया। ट्विटर पर काशी से मदद के लिए गुहार लगी तो 40 मिनट में ही सोनू ने मदद का हाथ भी बढ़ा दिया और दोपहर तक 350 मांझी परिवारों के लिए राशन भी पहुंच गया।
मंगलवार को शिवाला घाट के आसपास रहने वाले सौ परिवारों में राशन का वितरण किया गया। लॉकडाउन और बाढ़ के चलते भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके नाविकों की मदद के लिए सोनू सूद ने हाथ बढ़ाया है। ट्वीटर पर जब काशी से दिव्यांशु ने मदद की गुहार लगाई तो सोनू सूद ने केवल 40 मिनट बाद ही मदद का भरोसा दिलाया। यह जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्वीटर अकाउंट से दी।
होप फाउंडेशन के दिव्यांशु उपाध्याय ने बताया कि नाविकों की समस्याओं को देखते हुए मंगलवार को सुबह मैंने ट्वीटर अकाउंट के जरिये अभिनेता सोनू सूद से इन नाविकों के लिए मदद मांगी और 40 मिनट में ही उनका रीट्वीट आ गया कि आज के बाद ये 350 परिवार भूखे नहीं सोएंगे। दिव्यांशु ने बताया कि उन्हें सोनू सूद की टीम की तरफ से कॉल भी आया और टीम ने इन नाविकों की पूरी लिस्ट और जानकारी भी मांगी। दोपहर तक 350 राशन किट भी पहुंच गया और 100 परिवारों में इसका वितरण किया गया। उन्होंने कहा मैं सोनू सूद सर का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने इतनी जल्दी मेरे ट्वीट का रिप्लाई करते हुए नाविकों की मदद के लिए आगे आए।