फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonu and Gudiya topped in 800 meter race

Varanasi News: 800 मीटर दौड़ में सोनू और गुड़िया अव्वल

Sat, 26 Nov 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sonu and Gudiya topped in 800 meter race
बलिया। 66वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज शनिवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुधैला राकेश पांडेय और विशिष्ठ अतिथि क्रीड़ा अधिकारी धीरेंद्र पुरुषोत्तम ने दीप प्रड्ज्वलन कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन

गुलाब देवी महिला इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। जूनियर बालक 100 मीटर में अभिषेक कुमार सिंह प्रथम, अंकित यादव द्वितीय एवं नितेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक 100 मीटर में सुरेश कुमार प्रथम, सतीश द्वितीय, रोहित यादव तृतीय स्थान पर रहे। गोला प्रक्षेप सीनियर बालक वर्ग में विवेक कुमार राय प्रथम, सूर्य प्रताप सिंह द्वितीय एवं विवेक भारती तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग के 800 मीटर में सोनू पासवान प्रथम, गुरूप्रीत द्वितीय एवं विश्वजीत यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । सीनियर बालिका 800 मीटर में गुड़िया प्रथम, काजल द्वितीय एवं पल्लवी गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर जूनियर बालक में अनिल बिंद प्रथम, अजीत यादव द्वितीय एवं अनुभव यादव तृतीय स्थान पर रहे वहीं 800 मीटर जूनियर बालिका में विजयलक्ष्मी प्रथम, रंजना द्वितीय एवं डिंपल तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान कर्मचारी समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष अजय सिंह, अरविंद कुमार राय, प्रफुल्ल कुमार, धर्मनाथ सिंह, अरुण शुक्ला, यादवेंद्र कुमार उपाध्याय, मो. दानिश, अनुज सिंह, प्रवीण राय, दिनेश प्रसाद, प्रवेंद्र यादव, अजय पांडेय आदि उपस्थित रहे। स्वागत एवं संचालन सचिव माध्यमिक क्रीड़ा परिषद हरेंद्र कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य सुनील कुमार पांडेय ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed