फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonia Gandhi's road show in Varanasi

दौरा भले अधूरा पर दम भर गईं सोनिया

Wed, 03 Aug 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 03 Aug 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi's road show in Varanasi
बनारस में सोनिया गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का दौरा मंगलवार को भले अधूरा रहा लेकिन वह मिशन यूपी के लिए कार्यकर्ताओं में दम भरने में कामयाब रहीं। अरसा बाद सोनिया के रोड शो में जनता तो उमड़ी ही, पुराने कांग्रेसी गिले-शिकवे भुलाकर एकजुट होकर निकले। रोड शो के रूट वाली सड़कों के दोनों किनारों पर लोगों ने ढोल-तासे, नगाड़े के साथ अद्भुत अंदाज में सोनिया का स्वागत किया। लोगों की आंखों में इंतजार था और दिलों में बेकरारी। हर कोई उनकी झलक पाने के लिए बेताब रहा। कोई स्कूल की चहारदीवारी पर तो कोई मंदिर-मसजिद के पास खड़े होकर घंटों उनके आने की घड़ियां गिनता रहा।
विज्ञापन


रोड शो के लिए काशी पहुंचीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति काशी की जनता ने इसी अंदाज में दिल दिखाया और हाथों में झंडे लेकर उमड़े हुजूम ने एहसास कराया कि वे उनके साथ खड़े हैं। सोनिया के सर्किट हाउस पहुंचने के पहले ही उनको देखने, उनसे हाथ मिलाने, माला पहनाने और उनकी झलक पाने के लिए सड़कों पर हजारों लोग उमड़ पड़े। पार्टी अध्यक्ष के रोड शो में शामिल होने के लिए पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से बड़ी तादाद में कार्यकर्ता और नेता पहुंचे। एक तरफ किसी तरह भीड़ से निकालते हुए एसपीजी ने लंबी मशक्कत के बाद सोनिया के काफिले को बाबतपुर हवाई अड्डे से सर्किट हाउस पहुंचाया तो दूसरी ओर उनको जहां से होकर गुजरना था, वहां इस्तकबाल की तैयारियों का नजारा देखने लायक था।
विज्ञापन


वरुणा पुल पर सेंट मैरीज स्कूल के बच्चे सिर पर कांग्रेस की कैप और हाथों में तिरंगा झंडा लिए सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। झंडा, डंडा उठाने वाले पहली कक्षा के मीजान, रेहान, आसिफ आलम, दूसरी कक्षा के अफजल, तीसरी कक्षा के फैजान और चौथी कक्षा के मोहम्मद इरफान ने बताया कि स्कूल में छुट्टी हो गई है। हम लोग सोनिया गांधी को देखने आए हैं। इसी तरह पास में ही सैकड़ों बुर्कानशीन महिलाएं माला लेकर इंतजार में खड़ी थीं। घुड़सवार भी कांग्रेस का झंडा लेकर चल रहे थे। नदेसर पर बैंडबाजा, नगाड़ा बज रहा था। कुछ लोग तिरंगे वाले परिधान में झंडा लेकर नाच रहे थे। इसी तरह काजीसादुल्लापुरा में मुसलिम महिलाओं का हुजूम उमड़ा। गोलगड्डा से पीलीकोठी तक तो सड़क पर खड़ा होने की जगह नहीं थी। विशेश्वरगंज, मैदागिन, लहुराबीर तक स्वागत में सैलाब उमड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed