फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonebhadra truck and trailor accident one killed

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से तेल कारोबारी की मौत, दो घायल

Wed, 25 Jul 2018 07:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Wed, 25 Jul 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
Sonebhadra truck and trailor accident one killed
दो- दो बार 12 घंटे ठप रही हाइवे पर वाहनों की आवाजाही - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड तिराहे पर मंगलवार की रात कोयला लोड ट्रक और ट्रेलर के चपेट में आने से तेल कारोबारी आकाश गुप्ता (32) की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से नाराज लोग सड़क पर उतर आए और मुआवजा के साथ सड़क से कोयला ढुलाई बंद करने की मांग पर अड़ गए। इसके चलते दो बार 12 घंटे  तक आवागमन ठप रहा।        
विज्ञापन



घटना मंगलवार रात करीब दस बजे की है। बस स्टैंड बाजार के रहने वाले तेल कारोबारी आकाश गुप्ता (32) कुछ साथियों के साथ तिराहे पर लगी दुकान पर फालूदा खा रहे थे। इसी दौरान पहले से खडिय़ा खदान से कोयला लोड कर खड़ा ट्रक ट्रेलर अचानक चालक ने स्टार्ट कर दिया। इसकी चपेट में आने से आकाश के साथ बाजार का रहने वाले राजनरायण शाह (25) सहित एक अन्य युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद घायलों को एनसीएल के नेहरू शताब्दी अस्पताल भिजवाया गया जहां डाक्टरों ने आकाश गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। घटना से नाराज परिजन और बाजार के व्यवसायी सड़क पर उतर आए और शक्तिनगर-वाराणसी सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह रात करीब दो बजे के करीब जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग पर आए दिन घटनाएं, प्रशासन मौन

Sonebhadra truck and trailor accident one killed
demo pic

बुधवार सुबह नौ बजे के करीब काफी संख्या में लोग सड़क आए और ट्रक टेलरों के चलते आए दिन हो रही घटनाओं का हवाला देते हुए दोबारा सड़क जाम कर दिया।
 जानकारी पर दो थानों की पुलिस के साथ पीएसी और पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंच गए।

नागरिक मंच शक्तिनगर के अध्यक्ष पन्नालाल ने एनजीटी के आदेशों का हवाला देते हुए सड़क के जरिए हो रहे कोयला परिवहन को तत्काल बंद कराने के साथ मृतक आश्रित को मुआवजा और नौकरी की मांग किया। इस दौरान लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और शव को सड़क पर रखकर हंगामा करने लगे।

स्थिति बिगड़ती देख सीओ पिपरी राहुल मिश्रा व नायब तहसीलदार भी पहुंच गए। इसके बाद एनसीएल खडिय़ा के जीएम एमके प्रसाद से वार्ता की गई। आंदोलनकारियों की मांग मुताबिक जीएम श्री प्रसाद अधिकारियों संग मौके पर पहुंचे और दो लाख तात्कालिक मुआवजा के साथ मृतक आश्रित (पत्नी) को परियोजना परिसर में संचालित एक स्कूल में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर शाम तीन बजे जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed