फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sonebhadra school headmaster eat poison leave suicide note

सोनभद्र में प्रधानाध्यापक ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट में बताया कारण

Wed, 07 Feb 2018 09:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Wed, 07 Feb 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
sonebhadra school headmaster eat poison leave suicide note
बीईओ समेत चार के खिलाफ उकसाने का केस - फोटो : demo
सोनभद्र जिले के अरंगी जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक  ने बुधवार को जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मौके से सुसाइड नोट मिला। उसमें उन्होंने तत्कालीन बीईओ चोपन सुनील सिंह, एनपीआरसी मनीष श्रीवास्तव, शिक्षिका श्वेता गुप्ता और हेमलता को इसके लिए जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


 मूल रूप से चुनार मिर्जापुर निवासी अवध बली((54) अरंगी जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक थे। पुलिस के मुताबिक अरंगी में तैनात शिक्षिका श्वेता गुप्ता कई-कई दिन अनुपस्थित रहकर छुट्टी मंजूर करने का दबाव बना रही थीं। खंड शिक्षाधिकारी और अन्य भी इसके लिए दबाव बनाते थे।
विज्ञापन


पिछले दिनों भी छुट्टी मंजूर करने का दबाव बनाया गया था। उन्होंने इंकार किया तो दो दिन पूर्व उन पर श्वेता ने ऑनलाइन छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया था। परिवार वालों के मुताबिक तभी से वह परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को अवध बली ने रेणुकापार कड़िया विद्यालय जाने वाले रास्ते पर सुबह करीब 10 बजे जहर खा लिया। ग्रामीणों ने जानकारी पुलिस को दी। उन्हें परियोजना अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

खबर लगते ही परिवार के सदस्य और अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए। अवध बली की जेब से सुसाइड नोट भी मिला। परिवार वालों ने सुसाइड नोट में बताए गए आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए शव उठाने से रोक दिया।


पुलिस ने एफआईआर दर्ज की, तब शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के मुताबिक जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पत्नी नीलम सिंह की तहरीर पर ओबरा थाने में तत्कालीन खंड शिक्षाधिकारी (वर्तमान तैनाती घोरावल) सुनील सिंह, मनीष श्रीवास्तव, शिक्षिका श्वेता गुप्ता और हेमलता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed