{"_id":"5e90abdf8ebc3e76a821004a","slug":"sonbhadra-wife-beaten-up-then-teen-talaq-and-fired-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र : पत्नी से की मारपीट, फिर तीन तलाक देकर घर से निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र : पत्नी से की मारपीट, फिर तीन तलाक देकर घर से निकाला
Fri, 10 Apr 2020 10:54 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के पगिया गांव में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की। इसके बाद पत्नी को तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट और मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट के मामले में देवर और देवरानी को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
मिर्जापुर निवासी सरफराज ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन की शादी शमीम के साथ हुई है। आरोप लगाया कि शुक्रवार की सुबह शमीम, उसके भाई मुस्तकीन, मुस्तकीन की पत्नी ने उसकी बहन और बहन के बच्चों की पिटाई कर दी। इसके बाद शमीम ने तीन बार तलाक बोलकर उसकी बहन को बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया। बहन से फोन के जरिये जानकारी मिलने पर सरफराज ने करमा आकर पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में मारपीट और तलाक का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन