फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonbhadra news in hindi death of a sick woman trapped in jam for four hours before reaching hospital

सोनभद्रः जाम में चार घंटे फंसी बीमार महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Thu, 04 Feb 2021 06:33 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: हरि User Updated Thu, 04 Feb 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra news in hindi death of a sick woman trapped in jam for four hours before reaching hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में ट्रैफिक जाम ने एक महिला की जान ले ली। रेणुकूट पुलिस चौकी क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत से बृहस्पतिवार को दिनभर जाम लगा रहा। इस दौरान अस्पताल जा रही एक महिला को समय से उपचार नहीं मिला और उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

विज्ञापन


इलाज के लिए राबर्ट्सगंज जा रही जामा मस्जिद के पूर्व सदर फकीर अली की पत्नी बदरूननिशा (68) जाम में फंस गईं। सुबह हुए इस हादसे के कारण दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे इस मार्ग पर सफर करने वालों को काफी परेशानी हुई। जाम में करीब चार घंटे फंसने और समय से उपचार न मिल पाने के कारण राबर्ट्सगंज अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन रोते बिलखते शव अपने घर ले गए। बदरूननिशा के देवर व वर्तमान में जामा मस्जिद के सदर पीर मोहम्मद मंसूरी का कहना है कि काफी लंबा जाम होने से वह अस्पताल समय रहते नहीं पहुंच सके। इसी कारण बदरूननिशा की मौत हो गई। 

विज्ञापन

तीन वाहनों की टक्कर से वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग आठ घंटे रहा जाम 

बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े नौ बजे मुर्धवा से बभनी की ओर ट्रैक्टर लादकर जा रहा तेज रफ्तार ट्रेलर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। तभी ट्रेलर के पीछे आ रहा बल्कर ने भी उसमें टक्कर मार दी। तीन बड़े वाहनों के एक साथ भिड़ जाने से सड़क पर जगह ही नहीं बची। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग और मुर्धवा-बभनी मार्ग पर जबरदस्त जाम की स्थिति बनी रही। बसों व अन्य वाहनों को हाथीनाला, दुद्धी घूम कर जाना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस काफी देर तक असहाय बनकर खड़ी रही। बाद में जेसीबी मंगाकर किसी तरह बगल में जंगल से सड़क बनाई गई तब जाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर का इंजन वहां से हटाया जा सका। शाम तक ट्रेलर पर लदे ट्रैक्टरों को भी किसी तरह हटाया गया इसके बाद जाम खुल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed