फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonbhadra massacre Five including Congress district president going to celebrate anniversary in Umbha village arrested

सोनभद्र नरसंहार: उभ्भा गांव में बरसी मनाने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत पांच गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2020 02:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 16 Jul 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra massacre Five including Congress district president going to celebrate anniversary in Umbha village arrested
उभ्भा गांव में मौजूद लोग और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पिछले साल 17 जुलाई को जमीन संबंधी विवाद में उभ्भा गांव में हुई गोलीबारी की घटना में मृत 11 लोगों की बरसी गुरुवार को ही सामूहिक रूप से मनाए जाने की सूचना पर प्रशासन व पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। समझाए जाने के बावजूद घटनास्थल पर पहुंचकर बरसी मनाने के लिए समर्थकों के साथ दोपहर करीब साढ़े बारह बजे निकले कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

सोसाइटी की जमीन को लेकर हुए विवाद में 17 जुलाई 2019 को घटी गोलीबारी की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी। दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस घटना को देखते हुए गांव में तीन दिन पहले से पुलिस फोर्स की तैनाती कर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन



इस बीच प्रशासन को सूचना मिली कि इस गोलीकांड में मृत लोगों की बरसी मनाने के लिए उभ्भा गांव निवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड के आवास पर दोपहर 12 बजे ग्रामीण एकत्र होने वाले हैं। करीब साढ़े बारह बजे तक 15-20 लोग कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sonbhadra massacre Five including Congress district president going to celebrate anniversary in Umbha village arrested

इसी बीच एसडीएम जैनेन्द्र सिंह, सीओ राम आशीष यादव, कोतवाल बृजेश सिंह व उभ्भा चौकी इंचार्ज राजेश सिंह काफी संख्या में फोर्स के रामराज के घर पहुंच गए। अधिकारियों ने लोगों को घटनास्थल पर पहुंच कर सामूहिक रूप से बरसी न मनाने के लिए समझाने की काफी देर तक कोशिश की।

इस दौरान नोकझोंक भी हुई लेकिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत अन्य लोग आज ही बरसी मनाने पर अड़े रहे। इसी बीच रामराज व चार अन्य लोग हाथ में गोलीबारी की घटना में मृत लोगों की तस्वीर लेकर पुलिस की घेराबंदी तोड़ जबरिया घटना स्थल की तरह जाने लगे। ये लोग करीब पचास मीटर तक भागकर पहुंचे होंगे, तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

अन्य लोगों को पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए खदेड़ दिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज के अलावा बसंत लाल, लल्लू सिंह, रामनाथ, कुंवर शाह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed