फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonbhadra Chandauli and Mirzapur will become hubs of pump storage plants

UP News: पंप स्टोरेज प्लांट्स का हब बनेगा सोनभद्र, चंदौली और मिर्जापुर, 6 प्लांट्स के जरिए होगा ऊर्जा उत्पादन

Tue, 17 Sep 2024 10:28 AM IST
प्रगति चंद माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी।
माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 17 Sep 2024 10:28 AM IST
सार

पंप स्टोरेज प्लांट्स का हब बनेगा सोनभद्र, चंदौली और मीरजापुर।
6 प्लांट्स के जरिए होगा 4730 मेगावॉट ऊर्जा उत्पादन
 

विज्ञापन
Sonbhadra Chandauli and Mirzapur will become hubs of pump storage plants
 पंप स्टोरेज प्लांट्स । सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पंप स्टोरेज प्लांट्स का हब सोनभद्र, चंदौली और मिर्जापुर बनेगा। प्रदेश सरकार कुल 6 पंप प्लांट्स की स्थापना को लेकर तेजी से काम में जुटी है। इनमें अकेले मिर्जापुर में 4 प्लांट्स लगेंगे। सभी 6 प्लांट्स के जरिये 4,730 मेगावॉट बिजली पैदा होगी। सबसे अधिक कैपेसिटी का प्लांट सोनभद्र में लगेगा। मिर्जापुर में सबसे ज्यादा उत्पादन होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी के विजन अनुसार क्लीन एनर्जी सेक्टर पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ ही अब योगी सरकार हाइड्रो बेस्ड पंप प्रोजेक्ट्स को भी बढ़ावा दे रही है। इन सभी प्लांट्स को अगस्त में क्लीयरेंस दे दी गई है। अब इनकी स्थापना, निर्माण व विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ होने वाली है।
विज्ञापन


सोनभद्र में होगा सबसे बड़ा प्लांट, 1250 मेगावॉट होगी कैपेसिटी
सबसे पहले इसी वर्ष 30 मई को सोनभद्र के गर्हावा में 1250 मेगावॉट कैपेसिटी का हाइड्रो पंप स्टोरेज प्लांट लगाने की स्वीकृति मिली थी। एक्वाग्रीन इंडीनियरिंग मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से इसे विकसित किया जा रहा है। यह ऑफ स्ट्रीम लूप पंप प्रोजेक्ट होगा। 6100.62 करोड़ रुपये की धनराशि के जरिए सभी निर्माण व विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदौली के मुबारकपुर में होगी 600 मेगावॉट कैपिसिटी
चंदौली के मुबारकपुर में इसी वर्ष 8 अगस्त को 600 मेगावॉट कैपेसिटी के हाइड्रो पंप स्टोरेज प्लांट के निर्माण को स्वीकृति मिली थी। इसका निर्माण एक्मे ऊर्जा टू प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। निर्माण व विकास कार्यों को 3544.81 करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा।

मिर्जापुर में 4 प्लांट्स के जरिए 3480 मेगावॉट ऊर्जा का होगा उत्पादन
मिर्जापुर में पंप स्टोरेज प्लांट्स के प्रोजेक्ट के जरिए 3480 मेगावॉट ऊर्जा पैदा होगी। इसके तहत 26 जून से 29 अगस्त के बीच कुल चार पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट्स की स्थापना को हरी झंडी मिली है। इनमें अवाडा ग्रुप ने कटरा में 4410 करोड़ रुपये की लागत से 630 मेगावॉट ऊर्जा उत्पादन करने में सक्षम पंप स्टोरेज प्लांट का निर्माण करेगा।


जबकि, रेन्यू द्वारा गांव कालू पट्टी में 3350 करोड़ रुपये की लागत से 600 मेगावॉट व बबूरा में 4100 करोड़ रुपये की लागत से 800 मेगावॉट कैपेसिटी वाले प्लांट्स का निर्माण किया जाएगा। बबूरा रघुनाथ सिंह गांव में ईस्ट इंडिया पेट्रोलियम द्वारा 3946.12 करोड़ रुपये की लागत से 850 मेगावॉट विद्युत ऊर्जा का उत्पादन में सक्षम पंप स्टोरेज प्लांट के स्थापना किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed