फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Son-in-law crushes cousin-father-in-law head with stone commits murder accused arrested three hours later

UP News: दामाद ने चचेरे ससुर का सिलबट्टे से कूच दिया सिर, इसलिए कर दी हत्या; तीन घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Mar 2026 09:59 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 27 Mar 2026 09:59 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में बुजुर्ग की हत्या की सूचना मिलते ही माैके पर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Son-in-law crushes cousin-father-in-law head with stone commits murder accused arrested three hours later
हत्या के बाद माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: एक वर्षीय छोटे पुत्र सहजाद को घर ले जाने के लिए बार- बार मना करने से नाराज दामाद ने इसनपुर भीतरी निवासी चचेरे ससुर मुमताज अंसारी (62) के सिर पर शुक्रवार को सिल- बट्टे से प्रहारकर हत्या कर दी। तीन घंटों बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन




कोतवाल वीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि इसनपुर भितरी निवासी इम्तियाज अंसारी ने बताया कि करीब आठ वर्ष पूर्व पुत्री जैनफ की शादी वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी निजामुद्दीन से हुई थी। निजामुद्दीन मजदूरी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। 

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

शराब का आदि होने के कारण निजामुद्दीन की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं थी। जैनफ को दो पुत्री और एक पुत्र हुआ। करीब तीन माह बाद ही बीमारी के चलते जैनफ की मौत हो गई। शराब का आदि हो चुका निजामुद्दीन की स्थिति ठीक ना होने की वजह से सात वर्षीय नातिन रिजवाना, पांच वर्षीय नजराना और नाती सहजाद को अपने साथ इसनपुर भीतरी लेकर आए। जहां उनका पालन पोषण कर रहे थे।

इस दौरान निजामुद्दीन आए दिन शराब पीकर ससुराल इसनपुर भीतरी आता था और अपने एक वर्ष के बच्चे सहजाद को अपने साथ ले जाने का जिद्द करता था। इधर, चचेरे ससुर मुमताज अंसारी पंचायत करा उसको सहजाद ले जाने से मना कर देते थे। बीते 26 मार्च को शाम निजामुद्दीन अपने ससुराल आया और अपने एक वर्ष के बच्चे को ले जाने की जिद्द करने लगा। 

पुलिस ने की कार्रवाई

रात को अपने चचेरे ससुर मुमताज के घर रुक गया था। दूसरे दिन सुबह शराब पीकर आया आरोपी निजामुद्दीन चचेरे ससुर मुमताज से बच्चे को ले जाने को लेकर उलझ गया। इसके बाद उसने पास पड़े सील- बट्टे से चचेरे ससुर मुमताज के सिर पर वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल मुमताज को उपचार के लिए सैदपुर सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टारों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। सैदपुर कोतवाल वीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पत्नी मेमुनिशा की तहरीर पर आरोपी निजामुद्दीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

इसनपुर भीतरी गांव में दामाद ने चचेरे ससुर की सिल-बट्टे से वारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी निजामुद्दीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। - रामकृष्ण तिवारी, सीओ सैदपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed