{"_id":"639eef42862f8951b2467e60","slug":"son-committed-suicide-by-hanged-himself-in-varanasi-after-his-father-getting-angry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: पिता ने पहले डांटा फिर जड़े दो थप्पड़, क्षुब्ध होकर बेटे ने लगाई फांसी, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: पिता ने पहले डांटा फिर जड़े दो थप्पड़, क्षुब्ध होकर बेटे ने लगाई फांसी, परिजनों में कोहराम
Sun, 18 Dec 2022 04:15 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 18 Dec 2022 04:15 PM IST
सार
वाराणसी के लालपुर-पाण्डेयपुर थाना अंतर्गत नईबस्ती सारंग तालाब निवासी युवक पिता की डांट को बर्दाश्त न कर सका। क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के लालपुर-पाण्डेयपुर थाना अंतर्गत नईबस्ती सारंग तालाब निवासी युवक पिता की डांट को बर्दाश्त न कर सका। क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अविवाहित पुत्र का दाह संस्कार मणिकर्णिका घाट पर कर दिया।
विज्ञापन
नईबस्ती सारंग तालाब पारस सोनकरचांदुआ सट्टी में आढ़ती है। उसने रविवार सुबह किसी बात से नाराज होकर अपने 19 वर्षीय पुत्र सोनू को डांट लगाई और दो थप्पड़ भी जड़े। इस बात से क्षुब्ध होकर सोनू ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पिता जब चांदुआ सट्टी अपने सब्जी के आढ़त पर चले गये तो उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन
पंखे के सहारे फंदा लगाकर फांसी से झूल गया। इस बात की जानकारी लगते परिजनों में कोहराम मच गया। दो पुत्रों में सोनू बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी।