फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Son become self kidnaper who extrot money from father

बेटा ही निकला खुद का अपहरणकर्ता, पिता को फोन कर मांगता था 10 लाख रुपये की फिरौती

Mon, 21 May 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 21 May 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
Son become self kidnaper who extrot money from father
फूलपुर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से खुलासा कर युवक को भेजा जेल - फोटो : twitter
खुद के अपहरण की झूठी कहानी रच कर पिता से दस लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले युवक को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  फूलपुर थाना अंतर्गत गोढि़या निवासी रवींद्र कुमार किसानों के गल्ले का उधार पैसा नहीं दे सका तो खुद के अपहरण की झूठी कहानी रच कर पिता से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी। फूलपुर पुलिस ने रविवार को मामले का खुलासा कर रवींद्र कुमार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


गोढि़या निवासी मूलचंद्र ने 19 मई को फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके बेटे रवींद्र का अपहरण कर दस लाख की फिरौती मांगी गई है। फूलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस की मदद से तस्दीक की तो पता लगा कि रवींद्र इलाहाबाद में एक होटल में ठहरा हुआ है।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने पुलिस लाइन में बताया कि रवींद्र अपने मोबाइल से ही अपने पिता को फोन करता था और उसका कहना था कि उसे बांध कर रखा गया है।

रवींद्र के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और लोकेशन पता की गई तो सामने आया कि वो पांच मई से आठ मई तक इलाहाबाद में एक होटल में कमरा लेकर रह रहा है।

पुष्टि कर दरोगा सुधाकर प्रसाद, विवेक सिंह व विवेक त्रिपाठी और संतोष की टीम रवींद्र को इलाहाबाद से ले आई। पूछताछ में रवींद्र ने बताया कि किसानों के गल्ले का उधार पैसा चुका पाने में उसने खुद को अक्षम पाया तो अपहरण कर फिरौती मांगे जाने की फर्जी कहानी रचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed