यूपी : बहू ने बूढ़े सास-ससुर के साथ किया ऐसा काम, जानकर रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी ने ठीक ही कहा है कि मां-बाप अपने बच्चों के साथ कभी बुरा नहीं कर सकते, लेकिन बच्चे मां-बाप के साथ कुछ भी कर सकते हैं। वाराणसी में एक बेटे बहू द्वारा अपने बूढ़े मां-बाप को बंधक बनाने का मामला सामने आया है।
गुरुवार को मंडुवाडीह थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी के सीयूजी व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेज कर किसी ने सूचना दी कि भुल्लनपुर क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में एक महिला ने महीनों से अपने सास-ससुर को बंधक बनाकर रखा है। मैसेज में बताए हुए पते पर जब पुलिस पहुंची तो सूचना सही मिली। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी बेटे और बहू फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार लालजी यादव (70) उनकी पत्नी मुनेश्वरी देवी (67) गाजीपुर जिले के दिलदारनगर के निवासी हैं। इनके बड़े बेटे रामाशीष और बहू सत्ती देवी वाराणसी के भुल्लनपुर स्थित बाल्मीकि बस्ती में मकान बनाकर रहते हैं। पुलिस ने बताया कि लालजी और मुनेश्वरी पिछले साल दीपावली के पहले अपने बड़े पुत्र के घर पर आए।
इसके बाद बहू सत्ती देवी ने संपत्ति की लालच में अपने सास-ससुर को एक कमरे में बंधक बना लिया। बुजुर्ग ने बताया कि उनके बड़े बेटे रामाशीष की पत्नी सत्ती देवी आशंकित रहती थी कि गांव के खेत सहित अन्य संपत्तियां छोटे बेटे रामविलास के नाम न कर दें।
दीपावली पर दोनों यहां आए तो बहू ने एक कमरे में कैद कर लिया। इसमें बड़े बेटे की रजामंदी भी शामिल थी। वृद्ध दंपति का छोटा बेटा रामविलास होली पर अपने माता पिता से मिलने आया तो उसे सत्ती देवी ने मिलने नहीं दिया।
कमरे की हालत देख कर चौंक गई पुलिस
जब पुलिस ने मकान में छापेमारी की तो आरोपी बेटे-बहू फरार हो गए थे। पुलिस के मुताबिक जिस कमरे में बहू सत्ती देवी ने अपने सास ससुर को बंद किया था, उसमें से काफी बदबू आ रही थी। वृद्ध दंपति का मलमूत्र भी उसी कमरे में बिखरा था। दोनों बुजुर्ग बीमार भी लग रहे थे।
पुलिस ने लालजी और मुनेश्वरी को मंडुवाडीह थाने ले गई। इसके बाद उनका प्राथमिक इलाज कराई। सूचना पर पहुंचे छोटे बेटे रामविलास ने बड़े भाई राम आशीष और भाभी सत्ती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। वृद्ध दंपति को पुलिस ने छोटे बेटे के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी बेटे बहू की तलाश में जुटी हुई है।