{"_id":"61e46d4f48c73b1cae5805e4","slug":"somewhere-there-is-a-sewer-jam-and-somewhere-the-abuses-of-the-ward-are-broken-varanasi-news-vns6339431175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं सीवर जाम तो कहीं टूटी हैं वार्ड की गालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं सीवर जाम तो कहीं टूटी हैं वार्ड की गालियां
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में एक तरफ काशी का विकास कार्य किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ कॉरिडोर के आसपास दशाश्वमेध घाट क्षेत्र के मीरघाट, लाहौरी टोला और डेढ़मल गली की रास्ते टूटे हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब दो वर्ष से सीवर के लिए बनाए गए होल जाम हैं। नालियों की समस्या को बिना ठीक किए ही रास्ता बना दिया गया है, जिससे सीवर ओवरफ्लो होने से सड़क पर फैल जाता है। लाहौरी टोला गली बंद हो जाने चलते बच्चों को स्कूल, मरीजों को अस्पताल ले जाने में दूसरे रास्ते से आना जाना पड़ता है।
- सीवर घरों में घुस जा रहा है। गलियां टूटी होने के कारण आने जाने में परेशानी होती है।- गोपाल यादव
- नालियों के जाम होने से सीवर नहीं निकल पाता है। गंदगी फैली रहती है। -शिवदयाल शर्मा
- मुहल्ले में 5 स्कूल है, लेकिन बच्चों को गली बंद होने के कारण दूसरे रास्ते से आना पड़ता है।- धीरज यादव
- गली बंद होने से घाट जाने वाले रास्ता बंद हो गया है। आने जाने में परेशानी हो रही है।- अनुप कुमार मल्होत्रा