फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Somewhere the stones of the smart city were broken, somewhere the road was raised without making a drain.

कहीं टूटे स्मार्ट सिटी के पत्थर, कहीं बिना नाली बनाए सड़क कर दी ऊंची

Sat, 07 Aug 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the stones of the smart city were broken, somewhere the road was raised without making a drain.
स्मार्ट सिटी के तहत वार्डों में बेतरतीब ढंग से हो रहे कार्यों ने लोगों की परेशान कर दिया है। जिसकी शिकायत के बाद उसका समाधान तक नहीं हो रहा है। स्मार्ट वार्ड जंगमबाड़ी का हाल यह है कि यहां जिसे मॉडल गली बनाया गया है। वहां लगे पत्थर टूट गए हैं। यही हाल खारी कुआं से मदनपुरा जाने वाली गली का भी है। यहां भी पत्थर के चौके टूट गए हैं।
विज्ञापन

गोदौलिया चौराहे के समीप मेडिकल स्टोर्स के पास बिना नाली बनाए सड़क को ऊंचा कर दिया गया है। इससे बारिश का पानी दुकानों में घुस रहा है। अगस्तकुंडा जाने वाली गली के मोड़ और गिरजाघर चौराहे से खारीकुआं के बीच भी सीवर लाइन को ध्वस्त कर देने से सड़क पर हमेशा सीवर जमा लगा रहता है। इससे स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सड़केंऊंची करने और नाली नहीं बनाने से बारिश के समय दुकान में पानी घुस रहा है। गोदौलिया चौराहे के पास का जब यह हाल है तो बाकी जगहों का क्या होगा। -सुरेंद्र नाथ भारती
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस तरह काम हो रहा है, वह आने वाले दिनों में परेशानी को और बढ़ाएगा। कहीं सड़क ऊंची कर दी गई हैं तो कहीं नाली नहीं बनाए हैं। जल निकासी कैसे होगी।-मनोज
स्मार्ट सिटी वाले काम करके चले जाएंगे, लेकिन परेशान तो लोग होंगे। शिकायत करने के बाद भी बेहतर ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। इससे अच्छा तो पहले था।-दिलीप केसरी
पुरानी सीवर लाइन तोड़ दी गई है। अब दुकान के सामने पानी जमा होता है। जिसे खुद ही साफ करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। -संजय दुबे
पूरे वार्ड की गलियों में बेतरतीब ढंग से स्मार्ट सिटी का काम चल रहा है। एक-एक गली को बनाने के बाद खोद रहे हैं। इसके बावजूद समस्या जस की तस है।-गोपाल यादव, पार्षद, जंगमबाड़ी

स्मार्ट सिटी के लोगों से कहा गया है कि वे जनता के साथ समन्वय बनाकर काम करें। कुछ शिकायतें आ रही हैं। जिन्हें दुरुस्त कराने के लिए कहा गया है। -नरसिंह दास, पार्षद, दशाश्वमेध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed