{"_id":"681e4ad4d6317dd61f082feb","slug":"somewhere-it-was-drizzling-somewhere-it-was-light-rain-people-were-suffering-from-the-scorching-sun-varanasi-news-c-295-1-svns1028-127722-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश, तेज धूप से बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश, तेज धूप से बेहाल रहे लोग
विज्ञापन
मऊ। जिले में शक्रवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह के समय आकाश में घने बादल छाए रहे। कुछ देर के लिए कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। इसके चलते सुबह 10 बजे तक मौसम ठंडा रहा, लेकिन सुबह लगभग 11 बजे के बाद धूप छांव होने लगा।, सुबह लगभग 11 बजे के बाद धूप छांव होने लगा। दिन चढ़ने के साथ ही होने वाली तेज धूप वाली गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गर्मी के इस मौसम में लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बदल गई है। दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। जरुरी काम से लोग यदि निकल भी रहे थे तो शरीर को ढककर जा रहे थे। गर्मी बढ़ने के कारण उल्टी, दस्त की बीमारियां भी बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने के बाद ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ गई है। बढ़ते तापमान से परेशान लोगों ने गर्मी से बचने के लिए कोल्ड ड्रिक, ठंडी लस्सी, गन्ना का जूस, आइसक्रीम सहित अन्य पेय का सेवन कर रहे हैं। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 36 प्रतिशत रही। 14 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. धनंजय कुमार का कहना है कि गर्मी से बचाव तथा इसके प्राथमिक इलाज के लिए सावधानियां रखना आवश्यक है। गर्मी के दिन में धूप में बाहर जाते समय हमेशा सफेद या हल्के रंग के ढीले कपड़ों का प्रयोग करें। बिना भोजन किए बाहर न निकलें। भोजन करके और पानी पीकर ही बाहर निकले। इसी के साथ रंगीन चश्मा का प्रयोग करें। गर्मी में हमेशा पानी अधिक मात्रा में पीए। जहां तक संभव हो, ज्यादा समय तक धूप में खड़े न रहें।