{"_id":"586e37604f1c1b4d5615ab9c","slug":"some-students-are-happy-after-election-date-annaunced","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी तिथियों की घोषणा से ये छात्र हुए मस्त, जानिए कैसे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी तिथियों की घोषणा से ये छात्र हुए मस्त, जानिए कैसे?
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 05 Jan 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
पंद्रह मार्च के बाद हो सकती है बोर्ड परीक्षा
- फोटो : प्रतिकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में चुनावी तिथियों की घोषणा के बाद यूपी बोर्ड की परीक्षा में लगे छात्रों में हर्ष है। ऐसा इसलिए क्योंकि बोर्ड परीक्षार्थियों को अब तैयारी के लिए ज्यादा वक्त मिलेगा।
पहले यह परीक्षा फरवरी के अंतिम हफ्ते में शुरू होती थी लेकिन चुनाव के कारण परीक्षा शायद अब मार्च के तीसरे-चौथे हफ्ते में हो।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को इस बार होली (12/13 मार्च) खेलने का पूरा मौका मिलेगा।
चुनाव आयोग की ओर से जारी आचार संहिता के हिसाब से अंतिम चरण का मतदान आठ मार्च और मतगणना 11 मार्च को होना है, ऐसे में पंद्रह मार्च के बाद से बोर्ड परीक्षा की प्रबल संभावना है।
इसकी आधिकारिक घोषणा भी इसी सप्ताह बोर्ड के इलाहाबाद कार्यालय से हो सकती है।
पिछले साल बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक चली थी। इस बार भी फरवरी के दूसरे सप्ताह की तिथि घोषित हुई थी लेकिन चुनाव आयोग के निर्देश पर उसे रोकना पड़ा था।
विज्ञापन
अब आयोग की ओर से चुनाव तिथि घोषित होने के बाद बोर्ड की ओर से परीक्षा को लेकर मंथन शुरू हो गया है। हालांकि बड़ी संख्या में कॉलेजों को बूथ बनाया जाता है और शिक्षक-कर्मचारियों की ड्यूटी भी चुनाव में लगाई जाती है।
शिक्षा विभाग के सूत्रों की माने तो 11 मार्च को अंतिमचरण की मतगणना समाप्ति के चार दिन बाद से परीक्षा कराने की तैयारी चल रही है।
अधिकारियों की मंशा है कि हर हाल में 15 अप्रैल के पहले परीक्षा करा लिया जाए, जिससे कि परिणाम के साथ ही अगले सत्र में प्रवेश प्रक्रिया में भी कोई लेटलतीफी न हो।