फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   soldier Dead body reached home in chaubepur varanasi father wept after burning his dead body

Varanasi: जवान का शव पहुंचा घर, बेटे को मुखाग्नि देने के बाद बिलख पड़े पिता; पूरे गांव के लोगों ने किया नमन

Sat, 23 Mar 2024 03:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 23 Mar 2024 03:58 PM IST
सार

Varanasi News: संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वर्ष 2014 में सेना के ईएमई कोर में भर्ती हुए थे। घटना के बाद से मृतक सैनिक का शव जब पहुंचा तो मां बदामा और पत्नी पुष्पांजलि बेसुध हो गई। गांव के लोग भी अश्रुपूरित नेत्रों से अपने माटी के लाल का गुणगान करते रहे। सीधे-सादे, सरल और मृदुवाणी के सुनील की मौत पर गहरा सदमा लगा है।

विज्ञापन
soldier Dead body reached home in chaubepur varanasi father wept after burning his dead body
सेना के जवान की शव यात्रा में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चैबेपुर क्षेत्र के पनिहरी गांव निवासी दशरथ यादव के बेटे सेना के जवान सुनील यादव जोधपुर राजस्थान में तैनात थे। गुरुवार को घर वापसी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार की दोपहर सेना के जवानों ने ताबूत में शव लेकर जब घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। घर पर हजारों लोगों ने नम आंखों से अपने जवान को अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन


बीते 29 फरवरी को घर से जोधपुर राजस्थान में ड्यूटी पर पहुंचे थे। होली परिजनों संग मनाने के लिए पुनः घर वापस आ रहे थे। तभी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वर्ष 2014 में सेना के ईएमई कोर में भर्ती हुए थे। घटना के बाद से मृतक सैनिक का शव जब पहुंचा तो मां बदामा और पत्नी पुष्पांजलि बेसुध हो गई। गांव के लोग भी अश्रुपूरित नेत्रों से अपने माटी के लाल का गुणगान करते रहे। सीधे-सादे, सरल और मृदुवाणी के सुनील की मौत पर गहरा सदमा लगा है।
विज्ञापन


युवाओं की टोली पनिहरी गांव से गौराउपरवार घाट तक नारा लगाते रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा सुनील तेरा नाम रहेगा...। तिरंगा झंडा लिए 7 किमी तक पदयात्रा करते गौरा घाट पहुंचे, जहां सुनील का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि जवान के पिता दशरथ यादव ने दी। इस मौके पर कई राजनैतिक दलों के नेता, समाजसेवी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed