फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Solar Sari Event: Awareness campaign for solar energy, Yogi government is also taking help of innovation

सोलर साड़ी इवेंट : सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता अभियान, नवाचार का भी सहारा ले रही योगी सरकार

Thu, 05 Dec 2024 12:10 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 05 Dec 2024 12:10 AM IST
सार

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार नवाचार का भी सहारा ले रही है इसके तहत सोलर साड़ी अभियान की शुरूआत की गई है जिसमें  संस्कृति और सौर ऊर्जा का अनूठा संगम दिख रहा है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत सौर ऊर्जा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Solar Sari Event: Awareness campaign for solar energy, Yogi government is also taking help of innovation
सोलर साड़ी इवेंट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार अनेक प्रयास कर रही है। इसमें नवाचार का भी उपयोग किया जा रहा है, जिसके तहत सोलर साड़ी अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान में संस्कृति और सौर ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पीएम सूर्य घर योजना के तहत सौर ऊर्जा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है। 
विज्ञापन


सोलर साड़ियों का अनोखा प्रदर्शन
मऊ और बनारस जनपदों में हाल ही में सोलर साड़ी इवेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोलर पावर वाली साड़ियों का प्रदर्शन किया गया। ये साड़ियां न केवल फैशन और परंपरा का प्रतीक थीं, बल्कि सौर ऊर्जा के दैनिक जीवन में उपयोग की प्रेरणा भी बनीं। यह पहल सौर ऊर्जा के बढ़ते उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए एक शानदार कदम साबित हुई।
विज्ञापन


पीएम सूर्य घर योजना का प्रचार-प्रसार
इस पहल के माध्यम से लोगों को पीएम सूर्य घर योजना के बारे में जानकारी दी गई, जिसका उद्देश्य हर घर को सौर ऊर्जा से जोड़ना और मुफ्त बिजली प्रदान करना है। मऊ और बनारस में पीएम सूर्य घर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। नागरिकों को उनके छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि वे सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा का लाभ उठा सकें। यह योजना पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृति और तकनीकी विकास का समन्वय
कार्यक्रम ने यह स्पष्ट किया कि सरकार सौर ऊर्जा को हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन कार्यक्रमों की सफलता से सौर-शक्ति से संचालित भविष्य की नींव मजबूत हो रही है। सोलर साड़ी इवेंट ने साबित कर दिया कि संस्कृति और तकनीकी विकास को मिलाकर एक स्थायी और उज्जवल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाए जा सकते हैं। भारत स्वच्छ ऊर्जा और सांस्कृतिक समन्वय में एक नई मिसाल कायम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed