{"_id":"67802a791593d1b0a20367d6","slug":"sog-constable-accused-of-taking-25-thousand-rupees-varanasi-news-c-20-vns1056-850959-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एसओजी के सिपाही पर 25 हजार रुपये लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एसओजी के सिपाही पर 25 हजार रुपये लेने का आरोप
विज्ञापन
एसओजी के सिपाही पर 25 हजार रुपये लेने का आरोप
वाराणसी। कमिश्नरेट की एसओजी के एक सिपाही पर चंदौली के रामगढ़ निवासी एक युवक को छोड़ने के एवज में उसके भाई से 25 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवक को भेलूपुर थाना क्षेत्र के सोने के हार की लूट के मामले में पूछताछ के लिए लाया गया था। युवक की तबीयत भी खराब थी। इसके बावजूद उसे पैसा लेने के बाद ही छोड़ा गया। उधर, इस संबंध में एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी ने बताया कि सूचना मिली थी। दो युवकों और उनके परिजनों से उन्होंने अलग-अलग पूछताछ की। रुपये लेने संबंधी आरोप सही नहीं मिले। हालांकि एसओजी की टीम को हिदायत दी गई है कि अपना काम सही से करें। किसी किस्म की शिकायत न आए। शिकायत आएगी तो जांच कर कार्रवाई में देरी नहीं की जाएगी। ब्यूरो