फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SOG 2 raids spa center in Varanasi operator arrested along with 10 young men and women

UP: गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहा था देह व्यापार-हुक्का बार, 10 युवक-युवतियों के साथ दो संचालक अरेस्ट

Wed, 06 Aug 2025 07:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Aug 2025 07:48 PM IST
सार

वाराणसी में एसओजी 2 की टीम ने एक बार फिर अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार और देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। दो संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है। माैके पर कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं।

विज्ञापन
SOG 2 raids spa center in Varanasi operator arrested along with 10 young men and women
इसी में चलता था रैकेट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: बाबतपुर में अंशिका गेस्ट हाउस की आड़ में देह व्यापार और हुक्का बार का एसओजी-2 ने बुधवार शाम 6.30 बजे भंडाफोड़ किया। चार युवतियां और छह युवक पकड़े गए। पुलिस ने हिरासत में लेकर सभी से पूछताछ की और छोड़ दिया।

विज्ञापन


मौके से आपत्तिजनक सामग्री, तीन सेट हुक्का समेत अन्य सामान बरामद हुए। फूलपुर पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक बड़ागांव निवासी सर्वेश और अर्जुन को गिरफ्तार किया है। डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि पटना व आजमगढ़ की एक-एक और शहर की दो युवतियां पकड़ी गई हैं। वहीं, युवक शहर के ही हैं। 
विज्ञापन


जनता ने पुलिस को सूचना दी कि अंशिका गेस्ट हाउस में देह व्यापार और हुक्का बार का संचालन किया जाता है। लग्जरी गाड़ियों से युवतियां और युवक आते हैं। 30 मिनट के अंदर एसओजी-2 टीम के प्रभारी अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में छापा मारा गया। अंदर कमरे में आपत्तिजनक सामग्री और तीन सेट हुक्का मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेस्ट हाउस से बरामद सात रजिस्टर की जांच में पता चला कि आठ महीने से गेस्ट हाउस में अनैतिक कृत्य हो रहे थे। सीसी टीवी फुटेज, रजिस्टर पर दर्ज नाम, मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच की जा रही है। दोनों संचालकों के बैंक खाते को फ्रीज किया जाएगा। नए कानून के तहत अवैध तरीके से अर्जित धन को जब्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed