फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Social participation can help the hungry people

Varanasi News: सामाजिक सहभागिता से हो सकती है भूख पीड़ितों की मदद

Sun, 26 Mar 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Social participation can help the hungry people
विशाल भारत संस्थान की ओर से लमही स्थित सुभाष भवन में रविवार को भूख अंतरराष्ट्रीय समस्या और निवारण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान अनाज बैंक की ओर से घुमंतू जातियों नट, मुसहर, बांसफोर के लिए अन्न योजना की शुरुआत की गई। योजना का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी अखिलेश चौरसिया ने किया।
विज्ञापन

अनाज बैंक की ओर से इस दौरान बांसफोर परिवार की महिलाओं को अनाज वितरित किया गया। साथ ही अनाज बैंक का पासबुक देकर भूख से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया। इस दौरान डीआईजी अखिलेश चौरसिया ने कहा कि हर संपन्न व्यक्ति को लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। अनाज बैंक के संस्थापक डॉ. राजीव ने कहा कि बैंक की ओर से हर व्यक्ति को भूख से मुक्ति दिलाना है। इसके लिए बैंक की ओर से सेवाकार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सहभागिता से ही भूख पीड़ितों की मदद हो सकती है। उन्होंने लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील की। एनपी सिंह ने कहा कि अनाज बैंक भूख मुक्ति के साथ ही अपराध की ओर से जाने से भी लोगों को रोकता है। इस दौरान नसीम रजा सिकरवार, डॉ. कवींद्र नारायण, राघवेंद्र दुबे, डॉ. अर्चना भारतवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed