फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Social media to complain

सोशल मीडिया के जरिए करें शिकायत

Sat, 24 Sep 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 24 Sep 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस अब फेसबुक और ट्विटर पर भी शिकायतें सुन रही है। शिकायतों पर फौरन कार्रवाई भी हो रही है। अगर आप छेड़खानी, हिंसा की शिकार हो रही हैं और थाने जाने से हिचकती हैं तो सोशल मीडिया के सहारे भी अपनी बात पुलिस तक पहुंचा सकती हैं। ट्विटर, फेसबुक समेत वाट्सएप पर भी आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। यकीन मानिए पुलिस आपकी समस्याओं का निदान करेगी और आपको न्याय मिलेगा।
विज्ञापन



ये बातें ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने राजकीय महिला महाविद्यालय डीरेका की छात्राओं से संवाद के दौरान शुक्रवार को कहीं। खुले संवाद और परिचर्चा का यह मंच मिला अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महाविद्यालय में आयोजित पुलिस की पाठशाला में। आयोजन के मुख्य अतिथि तिवारी ने छात्राओं को हाईटेक पुलिसिंग की जानकारी दी। सोशल मीडिया से लेकर यूपी पुलिस की वेबसाइट, सिटीजन कॉप मोबाइल एप्लीकेशन, वुमेन पावरलाइन 1090, पावर एंजल्स के बारे में बताया।
विज्ञापन



इस दौरान छात्राओं ने उनसे सवाल किया कि न्याय की गुहार लेकर थाना या पुलिस चौकी जाने वाली जनता के साथ पुलिस दुर्व्यवहार क्यों करती है? आखिर जनता पुलिस के पास जाने से क्यों डरती हैं? इसके लिए पुलिस महकमा क्या कर रहा है? सवालों के जवाब देकर उन्होंने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस आपकी सेवा के लिए ही है लेकिन सहयोग आपकी तरफ से भी मिलना चाहिए। उन्होंने कॉलेज में एक शिकायत पेटिका रखने का सुझाव भी दिया। कहा,हर महीने कोई महिला पुलिसकर्मी आकर उन शिकायतों को देखेगी। उनके समाधान के लिए आगे की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। स्वागत कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मृदुल कुमारी ने किया। संचालन डॉ. रचना शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed