फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   social media

सोशल मीडिया पर जिले के सभी विधायक और एमएलसी हो रहे ट्रोल

Mon, 26 Apr 2021 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
social media
कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार में फैली अव्यवस्थाओं के बीच जनप्रतिनिधियों की नाकामी से जनता में खूब गुस्सा है। सोशल मीडिया पर पर वाराणसी के आठों विधायक और दो एमएलसी सहित अन्य नेताओं पर जमकर गुस्सा फूट रहा है। उधर, कुछ जनप्रतिनिधि तो बिल्कुल भी सक्रिय नहीं दिख रहे हैं, कुछ फेसबुक लाइव आदि से जरूर खानापूर्ति कर रहे हैं। मगर, मौजूदा हालात में राहत नहीं दिला पाने की वजह से सोशल मीडिया पर सभी जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खुला हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर में 20 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं और लोगों को अस्पतालों में भर्ती होने से लेकर जीवन बचाने के लिए जूझना पड़ रहा है। इस बीच जनप्रितिनिधियों की निष्क्रियता और गंभीर मरीजों को लेकर उनकी असंवेदनशीलता लोगों की समझ से परे रही। यहां बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक से पहले तक यहां के विधायक और एमएलसी पूरी तरह बेसुध थे। पीएम मोदी की फटकार के बाद कुछ जनप्रतिनिधि जरूर सोशल मीडिया के जरिए सक्रिय होने का दावा कर रहे हैं, मगर ज्यादातर का हाल पुराना है। लोग बेड, अस्पताल में भर्ती, दवा सहित अन्य सुविधाओं को लेकर लगातार लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कमेंट के प्रमुख अंश
- अब बनारस में मोदी व योगी तो काम करेंगे नहीं, ये जो आठ लोग हैं ये क्या कर रहे हैं।
- प्यारे जनप्रतिनिधि जी आपके कारनामे दिल में तो नहीं, लेकिन दिमाग में जरूर बस गए हैं।
- एक साल बाद विधायक जी वोट भी फेसबुक से मांगना, हमारे मोहल्ले में मत आना।
- प्यारे विधायक जी, घर में ही रहिए क्योंकि इसकी आदत बहुत जरूरी है आपके लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed