{"_id":"608e4e078ebc3e8d5708ec3c","slug":"social-distancing-claims-started-coming-in-between-air-and-air-candidates-won-many-seats-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः सोशल डिस्टेंसिंग के दावे हवा-हवाई के बीच आने लगे परिणाम, कई सीटों पर प्रत्याशियों की हुई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः सोशल डिस्टेंसिंग के दावे हवा-हवाई के बीच आने लगे परिणाम, कई सीटों पर प्रत्याशियों की हुई जीत
Sun, 02 May 2021 12:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 02 May 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी में हो रही काउंटिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में मतगणना केंद्रों पर कोरोना संक्रमण से बचाव का दवा हवा-हवाई साबित हो रहा है। कोविड प्रोटोकाॅल का पालन कहीं नहीं दिखाई दिया। हर केंद्र पर उमड़ी प्रत्याशियों और एजेंटों की भीड़ से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखाई दी। मतगणना आठ बजे शुरू होनी थी लेकिन प्रत्याशियों और एजेंटों की भीड़ छह बजे से ही मतगणना केंद्रों पर नजर आने लगी थी।
विज्ञापन
यहां कई सीटों पर परिणाम आने लगे हैं। पिंडरा ब्लॉक के प्रधान पद पर गांव की रेखा देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 3 मतों से हराकर जीत हासिल की। कर्मी की बीडीसी प्रत्याशी प्रियंका ने 2 वोटों से जीत हासिल की। उधर करेमुवा ग्राम सभा में प्रधान का परिणाम आया। एससी सीट पर करेमुवा के अनिल कुमार ने अमित कुमार को 79 वोटों से हराया। इसके बाद उदपुर से जयप्रकाश सिंह उर्फ जेपी, चिउरापुर से विपिन सिंह, औराव से अनिल चौबे ने जीत हासिल की।
विज्ञापन