फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP News: Snake bites women in Sonebhadra

अंधविश्वास : किशोरी ने सांप को माना अपना पति, बोली- उसी ने मांग में डाला सिंदूर

Wed, 14 Aug 2019 11:15 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 14 Aug 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
UP News: Snake bites women in Sonebhadra
नाग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)

विज्ञान के युग में भी गांवों और आदिवासी इलाकों से आने वाली खबरें कभी कभी रोचक तो होती हैं मगर अफवाह अधिक नजर आती हैं। ऐसा ही एक मामला जिले में सामने आया है, जहां एक किशोरी का कहना है कि उसकी मांग में एक सांप ने सिंदूर डाल दिया है और अब सांप ही उसका पति है।

विज्ञापन


सोनभद्र जिले के ग्राम पंचायत करईल में लगभग दो सप्ताह पूर्व एक किशोरी खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। इस पर वह डरी सहमी घर गई और इसकी जानकारी मां को दी। परिजनों ने उसकी झाड़- फूंक कराई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह वह ठीक हुई तो शुक्रवार को घास काटते समय फिर सांप ने अंगुली में डस लिया। इस पर परिजनों ने फिर झाड़-फूंक कराई। लेकिन रात में किशोरी की हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिजन फिर झाड़ फूंक वाले के पास लेकर गए और वह ठीक हो गई।

अब तक तो सब कुछ ठीक था, मगर मंगलवार को किशोरी सुबह लगभग नौ बजे धान रोप रही थी और उसकी मां कुछ दूर पर घास काट रही थी। इसी दौरान उसके के सिर पर फिर सांप चढ़ गया। तब उसने मां को बुलाया और फिर दोनों घर आ गए।
 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।

जब चाची की नजर किशोरी की मांग पर गयी तो वह घबरा गई। उन्होंने किशोरी की मां को बताया कि उनकी बेटी की मांग में सांप ने सिंदूर डाल दिया है। इस घटना की जानकारी होने पर लोग देखने के लिए गांव पहुंचने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed