फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Smuggler from Varanasi arrested in Chandauli with heroin worth ₹2.10 crore

बड़ी कार्रवाई: काशी के क्लबों में खपाई जानी थी 2.10 करोड़ की हेरोइन, आरोपी तस्कर चंदौली से गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2026 02:48 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 07 Sep 2026 02:48 PM IST
सार

चंदौली जिले में 2.10 करोड़ की हेरोइन के साथ वाराणसी का तस्कर गिरफ्तार किया गया। गोधना मोड़ पर एएनटीएफ ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। वहीं जांच टीम अब तस्करों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। 

विज्ञापन
Smuggler from Varanasi arrested in Chandauli with heroin worth ₹2.10 crore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की वाराणसी यूनिट ने चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर वाराणसी के एक कथित तस्कर अभिषेक सोनकर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1.020 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.10 करोड़ रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


एएनटीएफ के डिप्टी एसपी राजकुमार त्रिपाठी के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि अलीनगर क्षेत्र से बड़ी मात्रा में हेरोइन की खेप ले जाई जानी है। सूचना के आधार पर पांच सितंबर को टीम ने गोधना मोड़ स्थित सर्विस रोड पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध युवक वहां पहुंचा, जिसे टीम ने रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से हेरोइन बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक सोनकर पुत्र प्रकाश सोनकर बताया। वह झोरिया जगदीशपुर, बाबतपुर, थाना फूलपुर, वाराणसी का रहने वाला है। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को अलीनगर पुलिस के सुपुर्द किया गया। उसके खिलाफ अलीनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों रुपये की हेरोइन की बरामदगी के बाद जांच एजेंसियों का फोकस इसके स्रोत और सप्लाई नेटवर्क पर है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसकी डिलीवरी किसे की जानी थी। 

पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है। कार्रवाई में एएनटीएफ वाराणसी यूनिट के प्रभारी कुलदीप शर्मा, उपनिरीक्षक आदित्य नारायण सिंह, मुख्य आरक्षी सचिन कुशवाहा, इंद्रजीत कुमार, आरक्षी आशुतोष त्रिपाठी और अभिषेक पांडेय शामिल रहे। अलीनगर पुलिस की टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी सिंह, अमित सिंह, मुख्य आरक्षी विकास कन्नौजिया और आरक्षी अमित कुमार यादव शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed