Varanasi News: बिहार से लाकर वाराणसी में बेचता था हथियार, दो पिस्टल, 7 कारतूस के साथ तस्कर अरेस्ट; FIR
Varanasi News: पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नितेश पांडेय को गिरफ्तार कर दो पिस्टल, दो मैगजीन और सात कारतूस बरामद किए। पूछताछ में उसने मुंगेर से हथियार लाकर सप्लाई करने की बात कबूली। वहीं शिवपुर पुलिस ने कानूडीह अंडरपास के पास जितेंद्र कुमार को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi Crime: पुलिस ने अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो पिस्टल, दो मैगजीन और सात कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बुलेट बाइक से अवैध हथियार लेकर पीएसी तिराहे से दुर्गा मंदिर की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और बावन बीघा मैदान से नाथूपुर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से दो अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान नितेश पांडेय (22) पुत्र शिवपूजन पांडेय निवासी टेंगरा मोड़, रामनगर के रूप में हुई।
थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह पिछले करीब एक वर्ष से अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री कर रहा था। वह बिहार के मुंगेर से हथियार लाकर वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। आरोपी ने बताया कि हथियार बेचने पर उसे अच्छा मुनाफा मिलता था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि अब तक आरोपी ने कितने हथियार बेचे और किन लोगों को सप्लाई किए। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
शिवपुर थाना क्षेत्र के कानूडीह अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने जितेंद्र कुमार (24) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान युवक के पास से तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस चांदमारी-सिंधौरा अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान सूचना मिली कि कानूडीह अंडरपास के पास एक युवक हथियार के साथ किसी वारदात की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से .315 बोर का देशी तमंचा और 250 रुपये बरामद हुए। थाना प्रभारी अजीत वर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।