{"_id":"5bccbc4abdec226999176736","slug":"smriti-irani-taste-banarasi-kachori-and-jalebi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्मृति ईरानी ने खाईं बनारसी कचौड़ी-जलेबी, बोलीं ऐसा स्वाद कहीं और नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति ईरानी ने खाईं बनारसी कचौड़ी-जलेबी, बोलीं ऐसा स्वाद कहीं और नहीं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
स्मृति ईरानी ने लिया बनारसी स्वाद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में रविवार को शु्रू हुए चार दिवसीय इंडिया कार्पेट एक्सपो के उद्घाटन सत्र में शामिल होने से पहले केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दर्शन पूजन किया।
इस दौरान नदेसर स्थित होटल लौटते समय नीचीबाग गुरुद्वारे के पास बनारसी कचौड़ी और जलेबी का स्वाद लिया। उन्होंने दुकानदार से पूछा दिल्ली और अहमदाबाद में भी कचौड़ी सब्जी मिलती है लेकिन उसमें यह स्वाद क्यों नहीं आता? कौन सा मसाला डालते हैं आप लोग? दुकानदार ने कहा मैडम यह मसाले का नहीं बल्कि बनारस के पानी का असर है।
भाजपा नेताओं ने बताया कि दर्शन पूजन के चलते उन्होंने सुबह से कुछ खाया नहीं था। दर्शन के बाद उन्होंने बहुत तेज भूख लगने की बात कही तो तत्काल नीचीबाग पर गाड़ी रुकवाकर कचौड़ी जलेबी खिलाया गया। इसके बाद वे होटल चली गई। होटल से दीनदयाल हस्तकला संकुल जाते समय नदेसर पर कुल्लड़ वाली चाय पी। इस दौरान भाजपा नेताओं ने उन्हें मेरी काशी पुस्तक भेंट की।

आम ग्राहकों की तरह बैठकर लिया स्वाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने साथ के स्थानीय लोगों से कुछ पक्के बनारसी खानपान के बारे में पूछा। गुरुद्वारे के पास वाली गली के नुक्कड़ वाली दुकान पर स्मृति ईरानी ने भी आम ग्राहकों की तरह बैठकर कचौड़ी जलेबी का स्वाद लिया।
दोने में सब्जी और कागज की प्लेट में कचौड़ी लेकर स्मृति ईरानी दुकान के अंदर लकड़ी की बेंच पर बैठीं और सामने प्लास्टिक के स्टूल पर रखकर खाया। इस दौरान उन्होंने बनारस के अन्य प्रचलित खाद्य के बारे में भी जानकारी ली।