फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   smriti irani target akhilesh for donkey comment

जो अपने पिता का नहीं वह भला जनता का क्या होगाः स्मृति ईरानी

Wed, 01 Mar 2017 06:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 01 Mar 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
smriti irani target akhilesh for donkey comment
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
 केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी का प्रदेश की सपा सरकार पर हमला लगातार जारी है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को गधा बोलने से फुर्सत नहीं है। प्रधानमंत्री की एक गरिमा होती है।
विज्ञापन

सीएम अखिलेश को कम से कम अपने उम्र से बड़े व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए। जो व्यक्ति अपने पिता मुलायम का सम्मान नहीं कर सकता वह भला पीएम मोदी और आम जनता का क्या करेगा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री बुधवार को वाराणसी की महिलाओं से संवाद कर रही थीं। सिगरा स्थित रासरंग बैक्वेंट हाल में महिलाओं के साथ हुई गोष्ठी में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस वाले दिन आठ मार्च को मतदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह नगरी केवल बाबा विश्वनाथ की ही नहीं है बल्कि मां अन्नपूर्णा की भी है। मां रात को अपने बच्चों को भूखे नहीं सोने देती है। महिलाएं भेदभाव नहीं करती है। पहली बार लाल किले के प्राचीर से पीएम ने बहनों के लिए सोचा।

घर और स्कूल में बहनों के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का निर्माण कराया गया। स्मृति ईरानी ने केंद्र द्वारा चलाई जा रही कई अन्य योजनाओं के बारे में भी चर्चा की।

मुद्रा योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत 70 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं। प्रदेश के कानून व्यवस्था पर हमला करते हुए कहा कि यहां कि कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।


यूपी में छेड़खानी से अजीज आकर बालिकाओं ने स्कूल जाना बंद कर दिया। इस संगोष्ठी में शहर की शहर की कई महिला डाक्टर, इंजीनियर, सीए और व्यवसायी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed