फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   smriti irani says samajwadi party cheat people for his involved family

परिवारवाद में फंसी सपा सरकार ने जनता के साथ किया नाइंसाफीः स्मृति ईरानी

Sun, 26 Feb 2017 08:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर Updated Sun, 26 Feb 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
smriti irani says samajwadi party cheat people for his involved family
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि सपा सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने में विफल रही। पांच साल तक युवा रोजगार के लिए आशा भरी नजर से सरकार की तरफ देखते रहे थे।
विज्ञापन


अब वह अपने को  ठगा महसूस कर रहा है। परिवार वाद में फंसी प्रदेश सरकार ने जनता के साथ नाइंसाफी किया है। कहा कि सत्ता जाने के डर से उसने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर डाला।
विज्ञापन

वह रविवार को जौनपुर के   टाउन हाल मैदान में भाजपा के सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी गिरीश यादव के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां निचले स्तर का पदाधिकारी भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनने की क्षमता रखता है। जिसका उदाहरण खुद नरेंद्र मोदी हैं।

अखिलेश को सत्ता का भय इस कदर सता रहा है कि अपने पिता को भी वनवास देकर कांग्रेस से हाथ मिला लिया। सपा करोड़पति लोगों को तैयार करती है। जो जनता के हक को मार खुद लखपती बन बैठे हैं।


आज प्रदेश मे सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। यदि मां बहनों की सुरक्षा करनी है तो सपा को प्रदेश की सत्ता हटाना होगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी न तो साइकल से आती है और न ही हाथी, न ही राहुल बाबा का हाथ मिलाने से।

लक्ष्मी तो हमेशा कमल पर सवार होकर आती हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed