{"_id":"58b2ecab4f1c1bbf56830b36","slug":"smriti-irani-says-samajwadi-party-cheat-people-for-his-involved-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवारवाद में फंसी सपा सरकार ने जनता के साथ किया नाइंसाफीः स्मृति ईरानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवारवाद में फंसी सपा सरकार ने जनता के साथ किया नाइंसाफीः स्मृति ईरानी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
Updated Sun, 26 Feb 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि सपा सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने में विफल रही। पांच साल तक युवा रोजगार के लिए आशा भरी नजर से सरकार की तरफ देखते रहे थे।
अब वह अपने को ठगा महसूस कर रहा है। परिवार वाद में फंसी प्रदेश सरकार ने जनता के साथ नाइंसाफी किया है। कहा कि सत्ता जाने के डर से उसने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर डाला।
वह रविवार को जौनपुर के टाउन हाल मैदान में भाजपा के सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी गिरीश यादव के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां निचले स्तर का पदाधिकारी भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनने की क्षमता रखता है। जिसका उदाहरण खुद नरेंद्र मोदी हैं।
अखिलेश को सत्ता का भय इस कदर सता रहा है कि अपने पिता को भी वनवास देकर कांग्रेस से हाथ मिला लिया। सपा करोड़पति लोगों को तैयार करती है। जो जनता के हक को मार खुद लखपती बन बैठे हैं।
आज प्रदेश मे सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। यदि मां बहनों की सुरक्षा करनी है तो सपा को प्रदेश की सत्ता हटाना होगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी न तो साइकल से आती है और न ही हाथी, न ही राहुल बाबा का हाथ मिलाने से।
लक्ष्मी तो हमेशा कमल पर सवार होकर आती हैं।