फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Smriti irani listen bharat ke man ki baat in varanasi

चुनावी आगाज से पहले बनारस पहुंचीं स्मृति ईरानी, जानी 'पूर्वांचल के मन की बात'

Thu, 21 Feb 2019 10:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 Feb 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
Smriti irani listen bharat ke man ki baat in varanasi
वाराणसी में स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
'भारत के मन की बात' जानने का कार्यक्रम भाजपा ने शुरू कर दिया है। वहीं, इसी के मद्देनजर केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी काशी में पूर्वांचल के मन की बात जानने आईं। वाराणसी के अस्सीघाट पर गंगा के बीच बजड़े में निषाद समाज की तरफ से कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और जौनपुर के सांसद रामचरित्र निषाद थे।
विज्ञापन


स्मृति ईरानी बुधवार दोपहर को अस्सी घाट पहुंचीं जहां स्कूल के बच्चों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद गंगा में बजड़े पर 'भारत के मन की बात' कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में जौनपुर, मऊ, गाजीपुर, चंदौली मिर्जापुर सहित अन्य जिलों के निसाद समुदाय के लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन


निषाद समाज के लोगों ने निषाद समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की। इसके साथ ही निषाद समाज के लोगों को बालू खनन पट्टे, मछली पालन, नाव का संचालन करने में पूरी तरह से छूट दिए जाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांझी समाज के लोगों को मिलेगा आरक्षण

Smriti irani listen bharat ke man ki baat in varanasi
गंगा सेंक्चुरी अस्सी घाट से हटाने के साथ ही पूर्व की तरफ गंगा के रेत में खेती करने के लिए जमीन आवंटन करने की मांग किया। इस पर स्मृति ईरानी ने कहा कि गंगा सेंच्युरी प्लान इलाहाबाद और मिर्ज़ापुर में शिफ्ट करने के लिए प्रस्ताव दिया गया है। जल्द ही यह भी पूरा हो जाएगा।

मंत्री ने निषाद समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री मछुआरों और इनसे जुड़ी अन्य जातियों के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने ने कहा है कि भारत में पहली बार चुनाव से पहले संकल्प पत्र में लोगों की राय मांगी जा रही है। मांझी समाज के लोगों को आरक्षण मिलेगा। इसके साथ ही काशी के 1250 नाविकों को 50% डिस्काउंट पर होंडा मोटर लगाने के लिए दी जाएगी जिसका पैसा क़िस्त में कई साल में देना होगा।

अमेठी का विकास 55 साल में कांग्रेस नहीं कर सकी

Smriti irani listen bharat ke man ki baat in varanasi
स्मृति ईरानी कहा कि अमेठी का विकास 55 साल में कांग्रेस नहीं कर सकी जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 55 महीने में देश का विकास करके दिखा दिया। घोसी मऊ के रहने वाले अधिवक्ता विनय साहनी को मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने समाज के बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की जिम्मेदारी दी।

जौनपुर के सांसद रामचरित्र निषाद कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पहुंचे। यहां से निकलकर स्मृति ईरानी गुरुधाम स्थित डॉ. संजीव शाह के आवास पर पहुंची और महिलाओं के साथ बैठकर भारत के मन की बात जानी। इसके बाद स्मृति ईरानी केंद्रीय 3:35 पर बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में पहुंचीं। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की साथ ही महादेव का जलाभिषेक भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed