{"_id":"5c309921bdec2256ba1d897e","slug":"smart-class-started-in-25-government-school-in-varanasi-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः 25 परिषदीय विद्यालयों में शुरू हो गईं स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर-कंप्यूटर से हो रही पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः 25 परिषदीय विद्यालयों में शुरू हो गईं स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर-कंप्यूटर से हो रही पढ़ाई
Sun, 06 Jan 2019 10:06 AM IST
shashikant misra
अंकुर शुक्ला,अमर उजाला,वाराणसी
अंकुर शुक्ला,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Sun, 06 Jan 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉन्वेंट विद्यालयों को चुनौती देने के लिए वाराणसी जिले के 25 परिषदीय विद्यालयों को हाईटेक किया गया है। इनमें छह कस्तूरबा बालिका विद्यालय, 18 प्राथमिक विद्यालय और एक उच्चतर प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं।
अधिकांश विद्यालयों में शिक्षक नामित करने के साथ ही स्मार्ट क्लास शुरू हो गईं हैं। सरकार परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक स्तर सुधारने को लेकर गंभीर है। कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर इन विद्यालयों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कड़ी में यहां स्मार्ट क्लास संचालित कराने की योजना बनाई गई है।
इस संबंध में तीन दिसंबर को बेसिक शिक्षा निदेशक ने पत्र जारी किया, जिसके बाद जनपद के 25 परिषदीय विद्यालयों का चयन किया गया। चयनित विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के लिए एक-एक कंप्यूटर और प्रोजेक्टर कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) मद से उपलब्ध कराया गया है, जबकि सीडीओ द्वारा विषयवार सीडी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
इसे संबंधित कंप्यूटर पर अपलोड कर प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। इनमें अधिकांश विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू भी हो गया है। इस व्यवस्था के तहत विशेष कक्षा प्रत्येक शनिवार को संचालित की जानी है। इसके लिए नामित शिक्षकों की सूची में उनका मोबाइल नंबर भी अंकित है। यह सूची बेसिक शिक्षा निदेशक को भी भेजी गई है।

चुने गए विद्यालय
नगर क्षेत्र: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शिवपुर, प्राथमिक विद्यालय माता प्रसाद, रग्घूबीर, राजघाट प्रथम, दुर्गाकुंड प्रथम, नवाबगंज, कबीरचौरा, मलदहिया, सोनिया, अर्दली बाजार, पिसनहरिया
काशी विद्यापीठ ब्लॉक: प्राथमिक और उच्चतर प्राथमिक विद्यालय ककरहिया, प्राथमिक विद्यालय डोमरी, भिटारी और केशरीपुर
चिरईगांव ब्लॉक: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चिरईगांव, प्राथमिक विद्यालय रुस्तमपुर
चोलापुर ब्लॉक: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय देवानंदपुर
पिंडरा ब्लॉक: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पिंडराई और प्राथमिक विद्यालय सैरागोपालपुर
सेवापुरी ब्लॉक: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, देइपुर
आराजी लाइन ब्लॉक: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भिखारीपुर, प्राथमिक विद्यालय नागेपुर और जयापुर