काशी में सुतली बम मिलने से प्रशासन में मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के पितरकुंडा में दर्जनों सुतली बम मिलने से सनसनी मच गई। प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है। ये सुतली बम चेतगंज थाना क्षेत्र के पितरकुंडा-काली महल मार्ग पर नाली में से बरामद हुए हैं। बम मिलने की जानकारी जब पुलिस को मिली तो वह भी सकते में आ गयी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रधानमंत्री का दौरा 22 दिसंबर को होना है ऐसे में पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट मोड पर है। मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। इस दस्ते ने बम को अपने कब्जे में लेकर निष्क्रिय किया।
गौर करने वाली बात यह है कि यह बम पितरकुंडा इलाके में मिला है। यहां पहले भी बम-बारूद बरामद किया जा चुका है। दिवाली से पहले पितरकुंडा इलाके में ही बारूद फटने से बड़ी मात्रा में तबाही मची थी। हादसे में तीन-चार लोगों की मौत भी हुई थी। इन घटनाओं के बाद भी पुलिस यहां बारूद का अवैध व्यापार रोकने में विफल रही है।
इस इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध पटाखों का कारोबार होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 22 दिसंबर को शहर में कई कार्यक्रम प्रस्तावित है। खुफिया एंजेंसी और एसपीजी शहर भर में नजर बनाए हुए है। ऐसे में शहर के किसी क्षेत्र से सुतली बम या बारूद मिलना प्रशासन के लिए बहुत बड़ी चुनौती है।